Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 2 April, 2026 2:02 PM IST
23वीं किस्त कब होगी जारी जानें

देश के किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजना चला रही है जैसे- पीएम किसान योजना यह सरकारी योजना सिर्फ किसानों के लिए शुरु की गई थी. इस उद्देश्य के साथ ताकि गरीब और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद मिल सकें, जिससे इनकी खेती की लागत कम हो और आय में बढ़ोतरी और अब तक इस योजना की 22 किस्त का पैसा किसानों के खाते में पहुंच चुका है. वहीं, अब किसानों की नजर टिकी है 23वीं किस्त पर कब इस किस्त की राशि को जारी किया जाएगा.

पीएम किसान योजना में कैसे करें आवेदन?

अगर आप किसान है और पीएम किसान योजना के लिए अभी तक आवेदन नहीं कर पाएं है, तो अभी भी आपके पास मौका है इस सरकारी योजना से जुड़ने का और इस योजना में शामिल होने का आप इन आसान तरीकों के माध्यम अप्लाई कर सकते हैं-

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए किसान पहले आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर जाएं.

  • उसके बाद आपको होम पेज पर  'Farmers Corner' विकल्प को चुनना है.

  • इस प्रक्रिया के बाद आगे आपको अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और राज्य का चयन करना है.

  • उसके बाद आपके फोन पर आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिससे दर्ज करें.

  • इसके बाद किसान भाई अपनी जरुरी जानकारी बैंक खाता विवरण (IFSC कोड के साथ) और भूमि का विवरण खतौनी नंबर  फॉर्म में ध्यान से भरें और अंत में जमीन के कागजात की स्कैन कॉपी अपलोड करें और फॉर्म जमा कर दे.

कब 23वीं किस्त जारी होगी?

पीएम किसान योजना की किस्त किसानों के खाते में चार महीने के अंतराल में भेजी जाती है. अगर इसी पैटर्न को देखें, तो 22 वीं किस्त का पैसा किसानों खाते में मार्च के महीने में जारी किया गया था. ऐसे में 23वीं किस्त किसानों के खातें में जून-जुलाई के बीच में सरकार की ओर से जारी होने की गुंजाइश है. हालांकि अधिकारिक तारीख को लेकर कृषि मंत्रालय की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है, क्योंकि यह सूचना किस्त जारी होने से 1-2 हफ्ते पहले जारी की जाती है.

आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज-शर्तें

अगर आप पीएम किसान योजना में आवेदन करने में इच्छुक है, तो आपके पास यह जरुरी दस्तावेज होना जरुरी है-

  • Farmer ID (फार्मर रजिस्ट्री): आप अगर इस योजना में शामिल होना चाहते हैं, तो आपकी फार्मर रजिस्ट्री होनी जरुरी है वरना आपकी किस्त में रुकावट आ सकती है.

  • Aadhaar Seeding: इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों का बैंक खाता अनिवार्य रूप से आधार से लिंक होना आवश्यक है.

  • e-KYC: अगर आप इस योजना में इच्छुक है तो बिना ई-केवाईसी के किस्त जारी नहीं की जाएगी. आप पोर्टल पर ओटीपी के जरिए या सीएससी सेंटर पर बायोमेट्रिक के जरिए इसे पूरा कर सकते हैं.

मदद के लिए कहां संपर्क करें

अगर आप इस सरकारी योजना में आवेदन कर रहे हैं और 'Land Seeding' या 'Aadhaar Not Verified' जैसी परेशानी का सामना कर रहें हैं, तो आप ऐसे में अपने नजदीकी ब्लॉक कृषि कार्यालय या जन सेवा केंद्र (CSC) से मदद ले सकते हैं. इसके अलावा, सरकार द्वारा जारी इन नंबर पर कॉल कर मदद ले सकते हैं- 

  • 155261 या 011-24300606 

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: PM Kisan Yojana When Will 23rd Installment Be Released How to Apply to Join the PM Kisan Scheme
Published on: 02 April 2026, 02:08 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now