16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल PM Kisan की 23वीं किस्त चाहिए? तो जल्द ही करें यह जरुरी काम, वरना अटक जाएगा पैसा! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 19 February, 2026 1:58 PM IST
फार्मर ID नहीं? फिर भी मिलेगी पीएम किसान की 22वीं किस्त (Image Source-AI generate)

बिहार के किसानों को पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार है और यह डर सता रहा है कि अगर फार्मर आईडी नहीं बन पाई तो 22वीं किस्त अट सकती है, क्योंकि अभी तक बिहार राज्य में आधा दर्जन ऐसे किसान भाई है, जिन्होंने फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनवाई है. इसी को लेकर किसानों को बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने बुधवार को इस बारे में अपडेट दी है और उन्होंने साफ यह कह दिया है कि जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनी है फिलहाल उन किसानों को 22वीं किस्त मिलेगी और सीधा DBT के माध्यम से बैंक खातों में भेज दी जाएगी.

किसान क्रेडिट कार्ड पर बड़ी राहत

किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड को लेकर कृषि मंत्री ने किसानों को राहत की खबर दी है कि जिन किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी है, उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन मुहैया करवाया जाएगा. इस बड़ी मदद से किसान अपनी खेती में नई तकनीकों का उपयोग कर अपनी आय में अच्छा इजाफा कर सकेंगे. साथ ही सरकार का इसके पीछे यह उद्देश्य है कि किसान किसी बिचौलिए के चुंगल में न फंसे और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से लोन प्राप्त कर एक प्रगतिशील किसान बन सकें.

कैसे बनवाएं फार्मर आईडी?

जिन किसान बहन-भाइयों ने अभी तक किसान आईडी नहीं बनवाई है, तो घबराएं नहीं, क्योंकि किसान आईडी बनवाना अब हो गया है आसान. किसान इन दो तरीकों से अपनी फार्मर आईडी बनावा सकते हैं, आइए जानें किन दो तरीकों से आसानी पूर्वक यह आईडी बनवाई जा सकती है-

पहला तरीका

बिहार में आधा दर्जन ऐसे किसान है, जिन्होंने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है. ऐसे में किसान पंचायत स्तर पर लगाए जा रहे कैंप द्वारा या फिर अपने नजदीकी CSC/सुविधा केंद्र में जाकर अपनी फार्मर आईडी बनवा सकते हैं. साथ ही किसान अपने आधार कार्ड और जमीन की जमाबंदी के कागजों को साथ लें जाना बिल्कुल भी न भूले. वरना आपकी फार्मर आईडी बन नहीं सकेंगी.

दूसरा तरीका

किसान भाई अपने फोन के जरिए ऑनलाइन तरीके से भी फार्मर आईडी बनवा सकते हैं. इन आसान स्टेप की मदद द्वारा-

  • किसान भाई पहले पीएम किसान पोर्टल या फिर राज्य की कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट जैसे, MPFR पर जाएं.

  • उसके बाद किसान 'Farmer Registration' या 'Sign-up' पर क्लिक करें.

  • इसके बाद किसान अपने आधार नंबर को दर्ज करें और फिर उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP से ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी करें.

  • उसके बाद अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी खसरा/खतौनी नंबर, आधार कार्ड, और बैंक पासबुक की सारी डिटेल्स भरें.

  • इसके बाद अपनी पूरी जानकारी को वेरीफाई करने के बाद आगे सबमिट कर दें. इस तरह से आप ऑनलाइन तरीके से किसान आईडी बनवा सकते हैं.

पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएंगी?

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का देशभर के किसानों को इंतजार है कि कब सरकार इस किस्त का पैसा जारी करेंगी और इसी महीने पीएम किसान योजना की किस्त आनी है. अगर हम 21वीं किस्त की बात करें तो यह किस्त सरकार ने 24 फरवरी को जारी कर किसानों के खाते में पैसा भेजा था. ऐसे में संभावना है कि 22वीं किस्त सरकार मार्च के आखिरी हफ्ते में होली के समय किसानों के खाते में भेज सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: PM Kisan Yojana Update No Farmer ID still receive 22nd installment PM Kisan Yojana
Published on: 19 February 2026, 02:09 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now