Success Story: जायटॉनिक टेक्नॉलोजी ने बदली खेती की तस्वीर, किसान की आय हुई दोगुनी, जानें कैसे? Success Story: जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से किसान कैसे बढ़ा रहे हैं उत्पादन और घटा रहे हैं खेती की लागत? बदलते मौसम में बकरी पालन: पोषण एवं चारा प्रबंधन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 31 July, 2026 12:32 PM IST
'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Image Source-AI generate)

भारत सरकार देश के किसानों के लिए 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है, जिसका लाभ छोटे और सीमांत किसानों को मिल रहा है. साथ ही योजना का फायदा करोड़ों किसान भाइयों को 6 हजार रुपये के रुप में सालाना 3 किस्तों में चार महीनों के अंतराल में बैंक खातों में भेजा जाता है, जिसकी मदद से किसान अपनी खेती से जुड़े खाद, बीज की खरीद आसानी से कर लेते हैं और उन पर कोई बोझ नहीं पड़ता. इसी के चलते कुछ पात्र किसान अभी तक इस योजना से जुड़ नहीं पाएं है. ऐसे में यहां जानें योजना में शामिल होने की आसान प्रक्रिया.

योजना की कितनी किस्त हुई जारी?

केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए की गई है, जिसके तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये तक की सहायता प्रदान की जाती है. साथ ही आपको बता दें कि किसानों को अब तक योजना की 23वीं किस्तों का लाभ मिल चुका है और यह किस्त किसानों के खातों में  20 जून 2026 को जारी की गई थी और करोडो़ं किसानों के खातों में इस किस्त की राशि भेजी गई थी.

आवेदन के लिए क्या है जरुरी दस्तावेज?

अगर आप पीएम किसान योजना में आवेदन करने की सोच रहे हैं तो आपके पास इन्हीं सभी दस्तावेजों का होना बेहद ही जरुरी है-

  • अगर आप इस योजना में आवेदन कर रहे हैं तो आपके पास आपकी पहली पहचान आधार कार्ड होना बेहद ही जरुरी है.

  • इस योजना में जुडने के लिए आवेदक के पास उसकी खेत की जमीन के कानूनी कागज यानी खैतानी-खसरा होना बेहद ही आवश्यक है.

  • इसी के साथ आवेदनकर्ता का चालू बैंक खाता जो आधार से लिंक हो और मोबाइल नंबर जो आपके आधार कार्ड से जुड़ा हो, ताकि किस्त जारी होने के तुरंत बाद आपके पास नोटिफिकेशन समय पर आ सकें.

पीएम किसान योजना में कैसे करें आवेदन?

अगर आप इस सरकारी योजना में पंजीकरण करना चाहते हैं, तो इस सरल तरीके से आप इस योजना में शामिल हो सकते हैं-

  • सबसे पहले किसान भाई PM-Kisan Portal पर जाएं.

  • इसके बाद आवेदनकर्ता होमपेज पर 'Farmer Corner' में जाएं और 'New Farmer Registration' विकल्प का चुनाव करें.

  • अब आवेदनकर्ता ग्रामीण (Rural) या शहरी (Urban) किसान पंजीकरण में से सही विकल्प वाले ऑप्शन सेलेक्ट करें और इसके बाद अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और राज्य का नाम भरकर कैप्चा कोड दर्ज कर 'Get OTP' पर क्लिक करें और मोबाइल पर आया ओटीपी को भरें.

  • इसके बाद आवेदनकर्ता आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, जमीन का विवरण और बैंक खाता संख्या सावधानीपूर्वक भर मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर फॉर्म को सबमिट कर दें. इसी प्रकार आप आसानी से इस योजना में शामिल होकर किस्त का लाभ उठा सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan Yojana New Farmer Registration How to Register Online
Published on: 31 July 2026, 12:43 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now