Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 16 February, 2023 10:44 AM IST
Pm kisan 13th installment

Pm kisan 13th installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 12वीं किस्त दी जा चुकी है. अब जल्द ही फरवरी महीने में या मार्च के पहले सप्ताह में तेरहवीं किस्त दी जाने वाली है. लेकिन पीएम किसान योजना की आगामी किस्त उन्हीं किसानों को दी जाएगी, जिनका बैंक खाता का आधार सीडिंग और लैंड सीडिंग हुआ हो. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राज्य कृषि विभाग ने जरूरी जानकारी दी है.

दरअसल, कृषि विभाग ने प्रदेश के किसानों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सहायता प्राप्त करने के लिए अपने बैंक खातों में आधार सीडिंग एवं लैंड सीडिंग कराने का आग्रह किया है.

पीएम किसान सम्मान निधि के राज्य नोडल अधिकारी एवं कृषि विभाग के अपर संचालक एस.सी. पद्म ने बताया कि अब तक राज्य में आधार प्रमाणित 24 लाख 40 हजार 888 किसानों में से 21 लाख 77 हजार 961 के बैंक खातों में आधार सीडिंग हो चुका है और 2 लाख 62 हजार 871 किसान अभी भी बचे हुए हैं. अगर बचे हुए किसानों ने जल्द से जल्द बैंक खातों का आधार सीडिंग और लैंड सीडिंग नहीं करवाया तो ऐसी स्थिति में आगामी किस्त मिलने में विलंब हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Pm kisan Update: इस दिन किसानों के खाते में आएंगे पीएम किसान निधि के 13वीं किस्त के पैसे, उससे पहले कर लें ये जरूरी काम

उन्होंने बताया कि आधार सीडिंग के कार्य के लिए जिस बैंक में किसान का खाता है अथवा एक से अधिक बैंक खाता धारक होने पर जिस बैंक खाते में योजना का लाभ प्राप्त करने का इच्छुक है उस बैंक शाखा में स्वयं उपस्थित हो कर आधार सीडिंग करवाना होगा. उन्होंने कहा कि योजनांतर्गत मापदण्डों के संबंध में अपनी स्थिति पता करने हेतु किसान अपने क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी/विकासखण्ड स्तरीय कृषि कार्यालय/जिला स्तरीय कृषि कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं.

जैसा की जानते हैं कि किसान परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना दिसम्बर, 2018 से प्रारम्भ की गई है. इसके अंतर्गत योजनांतर्गत सभी वर्ग एवं श्रेणी के किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है. पात्र किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रूपए, दो-दो हजार की 3 किस्तों में प्रदाय किया जाता है. अभी तक इस योजना के तहत कुल 12 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और 13वीं किस्त अब जल्द ही जारी की जानी है.

English Summary: PM Kisan yojana ki 13 vi kist pane ke liye kisano ko krna hoga ye jaruri kam
Published on: 16 February 2023, 10:50 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now