जायडेक्स की जायटॉनिक और भूमि उत्पाद श्रंखला: आधुनिक कृषि में लाभ बढ़ाने का वैज्ञानिक मार्ग Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 7 May, 2026 12:51 PM IST
पीएम किसान की 23वीं किस्त जल्द (Image Source-AI generate)

देश के करोड़ों किसान भाई पीएम किसान योजना का फायदा उठा रहे हैं और सरकार इस सरकारी योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की मदद देती है और इसल राशि का लाभ किसान भाइयों को तीन किस्तों में प्रदान किया जाता है. अब तक इस योजना की सरकार 22 किस्त जारी कर चुकी है और करोड़ों किसानों इसका लाभ मिल चुका है. अब किसानों की नजर टिकी है योजना की 23वीं किस्त पर जो किसानों के खाते में जल्द ही आने वाली है.

किन किसानों को मिलेगा योजना का लाभ?

पीएम किसान योजना का लाभ देश के उन लघु और सीमांत किसान परिवारों को मिलता है, जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर तक खेती करने योग्य भूमि है. ये किसान परिवार ही इस सरकारी योजना का लाभ उठा सकेंगे. इसके अलावा, इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान को भारत का नागरिक होना बेहद ही जरुरी है. तभी वह इस योजना में आवेदन कर सकते हैं और पात्र माने जाएंगे.

कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम?

अगर आप इस योजना में शामिल है और 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो उससे पहले अपना स्टेटस चेक कर लें. इसको चेक करने के लिए आप सबसे पहले पीएम किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट जाए. उसके बाद  Beneficiary Status वाले ऑप्शन पर क्लिक कर अपने फोन नंबर या  रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं और साथ ही यह जान सकते हैं कि आप इस योजना में Eligible है भी या फिर नहीं.

इसके अलावा, किसान भाई इस बात को अच्छे से समझ लें कि किसानों का लैंड सीडिंग और आधार बैंक अकाउंट सीडिंग का स्टेटस में हां होना जरुरी है. अगर किसी भी वजह से इस स्टेटस में नहीं होता है, तो उन किसानों की किस्त में रुकावट आ सकती है.

इन कामों के बिना रुक सकती है किस्त

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है तो इन कामों को 23वीं किस्त के जारी होने से पहले पूरा कर लें तभी आपके खाते में योजना का पैसा भेजा जाएगा. ये काम कुछ इस प्रकार है-

  • अगर आप इस योजना की 23वीं किस्त प्राप्त करना चाहते हैं तो जल्द ही  ई-केवाईसी (e-KYC) को पूरा कर लें तभी किस्त का पैसा आपके खाते में आएगा.

  • बता दें कि किसान भाई इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पीएम किसान पोर्टल के माध्यम से या फिर अपने आसपास के सीएससी (CSC) सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक तरीके से इस काम को पूरा कर सकते हैं.

23वीं किस्त कब होगी जारी?

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी होने का इंतजार देश के कई किसान भाइयों को हैं. कब सरकार इस किस्त को जारी करेंगी. हर बार की तरह इस किस्त को चार महीने के गैंप पर ही जारी किया जाएगा. ऐसे में 23वीं किस्त जारी होने का समय बेहद ही पास है यानी इस किस्त का पैसा किसानों के खाते में जून या जुलाई 2026 के महीने में आ सकता है और जब इस किस्त को सरकार जारी करेंगी. उससे पहले आधिकारिक ऐलान करेंगी. ऐसे में किसी फर्जी वेबसाइट या कॉल की गिरफ्त में न आए.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan Yojana Check Beneficiary Name Before 23rd Installment payment status could get stuck
Published on: 07 May 2026, 12:55 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now