Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 25 May, 2026 3:12 PM IST
एक ही खतौनी में 5 नाम क्या सभी को मिलेंगे ₹2000? (Image Source-AI generate)

देश के किसानों को कई सरकारी योजनाओं का फायदा मिल रहा है. इसी के चलते अक्सर यह देखा जाता है कि खतौनी की जमीन पर घर के कई सदस्यों का नाम दर्ज होते हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही उठता है. अगर एक ही खतौनी (भूमि रिकॉर्ड) में पांच भाइयों के नाम हैं, तो क्या सभी को अलग-अलग ₹2000 की किस्त मिलेगी? या फिर लाभ सिर्फ एक सदस्य तक सीमित रहेगा?

इस मुद्दे पर सरकार ने स्पष्ट नियम बनाए हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में कई किसान भ्रमित रहते हैं, तो आइए जानें-

संयुक्त खतौनी: लाभ मिलेगा या नहीं?

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और आप संयुक्त खतौनी पर खेती कर रहे हैं,तो ऐसे में सरकार के नियमों के अनुसार, एक ही खतौनी में कई नाम होने से लाभ अपने आप सभी को नहीं मिल जाता, बल्कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि-

  • क्या सभी भाइयों का अलग-अलग हिस्सा दर्ज है?

  • क्या वे अलग परिवार के रूप में मान्य हैं?

  • क्या उन्होंने अलग-अलग रजिस्ट्रेशन कराया है? अगर इन शर्तों को पूरा किया जाता है, तो सभी पात्र सदस्य योजना का लाभ उठा सकते हैं.

अलग-अलग हिस्सेदारी है तो मिलेगा फायदा

सरकार के अनुसार यदि पांचों भाइयों के नाम खतौनी में दर्ज हैं और राजस्व रिकॉर्ड में उनकी व्यक्तिगत हिस्सेदारी साफ-साफ दर्ज है, तो यह एक महत्वपूर्ण आधार बन जाता है, लेकिन सिर्फ नाम होना काफी नहीं है. हर हिस्से की जमीन- खेती योग्य (cultivable) होनी चाहिए, वास्तविक रूप से उपयोग में लाई जा रही हो.

इसके अलावा, अगर जमीन बहुत कम है और उसे बांटने पर हिस्सा नगण्य रह जाता है, तो सरकार पूरे परिवार को एक यूनिट मान सकती है और लाभ सिर्फ एक सदस्य को मिलेगा.

(Image Source-AI generate)

क्या रजिस्ट्रेशन है जरूरी?

हर पात्र किसान को योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना बेहद ही जरुरी है. अगर किसान वक्त रहते अपनी अलग-अलग आवेदन की प्रक्रिया को पूरा नहीं करते हैं, पात्रता होने के बाद भी वह इस सरकारी योजना के फायदे से वंचित रह सकते हैं. यानी की अगर पांचों भाइयों ने अलग-अलग रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो उन्हें अलग-अलग किस्त नहीं मिलेगी.

‘एक परिवार, एक लाभ’ का नियम क्या कहता है?

अगर आपके पास भी संयुक्त खतौनी जमीन पर खेती-बाड़ी कर रहे हैं, तो आपको ऐसे में ‘एक परिवार, एक लाभ’ का नियम के बारे में पता होना जरुरी है. बता दे कि यह नियम इस योजना का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है. सरकार के अनुसार: एक परिवार = पति + पत्नी + नाबालिग बच्चे

इसका मतलब यह है कि अगर पांचों भाई अविवाहित हैं और एक ही परिवार में रहते हैं, तो उन्हें एक ही यूनिट माना जा सकता है और अगर कोई भाई 18 साल से कम उम्र का है, तो वह अपने माता-पिता के परिवार का हिस्सा माना जाएगा ऐसी स्थिति में अलग-अलग ₹2000 नहीं मिलेंगे.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan Yojana 5 Farmers One Land Who will get 2000 payment Joint land holders full details
Published on: 25 May 2026, 03:19 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now