कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान? Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 9 July, 2026 12:51 PM IST
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त इस माह होगी जारी (Image Source-AI generate)

केंन्द्र सरकार किसानों के लिए ऐसी कई सरकारी योजनाएं चला रही है, जिसका फायदा देशभर के किसानों को हो रहा है. इन योजनाओं में सबसे लोकप्रिय योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) है, जिसका लाभ देश के करोड़ों किसान बहन-भाइयों को मिल रहा है. अब तक इस सरकारी योजना की 23 किस्तें जारी हो चुकी है. ऐसे में अब किसान भाइयों को इंतजार है योजना की 24वीं किस्त का कब सरकार इस किस्त की राशि खातों में जारी करने की घोषणा करेंगी. चलिए आगे विस्तारपूर्वक जानते हैं. 

योजना की किस्त कितने महीनों में जारी होती है?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार इस योजना की किस्त  2,000-2,000 रुपये के रुप में उनके खातों में भेजी जाती है. इससे किसानों की खेती की लागत में भी कमी आती है और आय में इजाफा. यानी की इन तीन किस्तों के बीच में केवल चार-चार महीने का अंतराल रखा जाता है और इसी बीच किसानों को योजना की किस्त का लाभ मिलता है.

अब तक कितनी किस्तें हुई जारी?

पीएम किसान योजना का देश के करोड़ों किसान को लाभ मिल रहा है और अब तक सरकार इस सरकारी योजना की 23 किस्तें जारी कर चुकी है. साथ ही बता दें कि 20 जून 2026 को 23वीं किस्त किसानों के खातों में भेजी गई थी और इस किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ किसान बहन-भाइयों को मिला था.

PM Kisan की 24वीं किस्त कब होगी जारी?

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर सरकार ने अभी फिलहाल किसी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है. अगर योजना के पिछले पैटर्न पर नजर डालें तो हर किस्त 4 महानोंं के अंतराल में किसानों के खातों में भेजी जाती है. इसी क्रम में 24वीं किस्त का जारी होने का समय अक्टूबर 2026 का महीना है. इस दौरान योजना की 24वी किस्त का लाभ किसानों को मिल सकता है.

पीएम किसान योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले किसान भाई पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.

  • इसके बाद लाभार्थी होमपेज पर अपना स्टेटस चेक करें (Know Your Status) ऑप्शन पर क्लिक करें.

  • अब आगे अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालें और इसके बाद डेटा प्राप्त करें (Get Data) पर क्लिक करें.

  • इस प्रक्रिया को पूरा करते ही आपकी स्क्रीन पर बेनिफिशियरी स्टेटस से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देने लगेगी.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: PM Kisan Yojana 24th installment Released this month check Beneficiary Status 24th Installment
Published on: 09 July 2026, 12:56 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now