कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान? Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 15 July, 2026 4:30 PM IST
किसानों को कब मिलेगी 2000 रुपये की सौगात (Image Source-AI generate)

देशभर के किसान वर्षों से पीएम सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं और अभी तक इस सरकारी योजना की 23 किस्त किसानों के खातों में पहुंच चुकी है. इसी के चलते अब योजना की 24वीं किस्त का जारी होने का समय भी बस नजदीक आ गया है और किसान भाइयों की नजर है योजना की 24वीं किस्त पर कब सरकार इस किस्त को जारी करने का ऐलान करेंगी.

कितनी किस्त अब तक जारी हुई है?

पीएम सम्मान निधि योजना की अब तक सरकार 23 किस्त जारी कर चुकी है जिसका देश के करोड़ों किसान भाई- बहनों को लाभ मिल चुका है. साथ ही बता दे कि इस किस्त को 20 जून 2026 को जारी किया गया था और लगभग 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में इस किस्त की राशि भेजी गई थी. अब किसानों को इंतजार है योजना की 24 किस्त का कब सरकार इस किस्त को जारी करेंगी.

24 किस्त पाने के लिए ये जरुरी काम पूरा करें

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो यह जरुरी काम पूरा कर लें-

  • सबसे पहली और ज़रूरी चीज़ है e-KYC अगर आपने अभी तक e-KYC पूरा नहीं किया है, तो आपकी अगली किस्त में देरी हो सकती है.

  • अगर आपका अकाउंट नंबर या IFSC कोड में कोई गलती है, तो पेमेंट सफल नहीं होगा.

  • किसानों का आधार, नाम का मिलान, ज़मीन का रिकॉर्ड इसके अलावा, अगर एप्लीकेशन में भरा गया नाम आधार या सरकारी रिकॉर्ड में लिखे नाम की स्पेलिंग से अलग है, तो किस्त में देरी हो सकती है.

  • जिन किसानों की ज़मीन के रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उन्हें भी पेमेंट में दिक्कत आ सकती है.

कैसे करें गलतियों में सुधार?

अगर आप भी इस सरकारी योजना का फायदा उठा रहे हैं और आपकी 23वीं किस्त में रुकावट आई है, तो ऐसे में किसान भाई जल्द ही 24वीं किस्त पाने के लिए आप PM किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट के 'किसान कॉर्नर' सेक्शन में अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं. वहाँ से आप e-KYC, बैंक की जानकारी और दूसरी चीज़ें भी देख सकते हैं और गलतियों को भी सुधार सकते हैं.

24वीं किस्त कब जारी होगी?

सरकार पीएम किसान योजना की किस्तें लगभग चार-चार महीनों के अंतराल में जारी करती है. अगर पिछली किस्त की बात करें तो यह किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी और 9 करोड़ लाभार्थियों को इस सरकारी किस्त का लाभ मिला था. इसी पैटन पर नजर डालें तो योजना की 24वीं किस्त की सौगात किसानों को अक्तूबर में मिल सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: PM Kisan Yojana 24th installment on what date be released know Month Check Eligibility
Published on: 15 July 2026, 04:34 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now