देशभर के किसान वर्षों से पीएम सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं और अभी तक इस सरकारी योजना की 23 किस्त किसानों के खातों में पहुंच चुकी है. इसी के चलते अब योजना की 24वीं किस्त का जारी होने का समय भी बस नजदीक आ गया है और किसान भाइयों की नजर है योजना की 24वीं किस्त पर कब सरकार इस किस्त को जारी करने का ऐलान करेंगी.
कितनी किस्त अब तक जारी हुई है?
पीएम सम्मान निधि योजना की अब तक सरकार 23 किस्त जारी कर चुकी है जिसका देश के करोड़ों किसान भाई- बहनों को लाभ मिल चुका है. साथ ही बता दे कि इस किस्त को 20 जून 2026 को जारी किया गया था और लगभग 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में इस किस्त की राशि भेजी गई थी. अब किसानों को इंतजार है योजना की 24 किस्त का कब सरकार इस किस्त को जारी करेंगी.
24 किस्त पाने के लिए ये जरुरी काम पूरा करें
अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो यह जरुरी काम पूरा कर लें-
-
सबसे पहली और ज़रूरी चीज़ है e-KYC अगर आपने अभी तक e-KYC पूरा नहीं किया है, तो आपकी अगली किस्त में देरी हो सकती है.
-
अगर आपका अकाउंट नंबर या IFSC कोड में कोई गलती है, तो पेमेंट सफल नहीं होगा.
-
किसानों का आधार, नाम का मिलान, ज़मीन का रिकॉर्ड इसके अलावा, अगर एप्लीकेशन में भरा गया नाम आधार या सरकारी रिकॉर्ड में लिखे नाम की स्पेलिंग से अलग है, तो किस्त में देरी हो सकती है.
-
जिन किसानों की ज़मीन के रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उन्हें भी पेमेंट में दिक्कत आ सकती है.
कैसे करें गलतियों में सुधार?
अगर आप भी इस सरकारी योजना का फायदा उठा रहे हैं और आपकी 23वीं किस्त में रुकावट आई है, तो ऐसे में किसान भाई जल्द ही 24वीं किस्त पाने के लिए आप PM किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट के 'किसान कॉर्नर' सेक्शन में अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं. वहाँ से आप e-KYC, बैंक की जानकारी और दूसरी चीज़ें भी देख सकते हैं और गलतियों को भी सुधार सकते हैं.
24वीं किस्त कब जारी होगी?
सरकार पीएम किसान योजना की किस्तें लगभग चार-चार महीनों के अंतराल में जारी करती है. अगर पिछली किस्त की बात करें तो यह किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी और 9 करोड़ लाभार्थियों को इस सरकारी किस्त का लाभ मिला था. इसी पैटन पर नजर डालें तो योजना की 24वीं किस्त की सौगात किसानों को अक्तूबर में मिल सकती है.
लेखक: रवीना सिंह