कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान? Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 16 July, 2026 3:17 PM IST
पीएम किसान सम्मान निधि योजना (Image Source-AI generate)

पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए सबसे मददगार योजनाओं में से एक है, जिसके तहत किसान भाइयों को सालाना 6 हजार रुपये की सहायता दी जाती है वो भी डायरेक्ट DBT के माध्यम से साथ ही सरकार इस योजना की अब तक 23 किस्त जारी कर चुकी है. अब इस योजना के लाभार्थियों की नजर है योजना की 24वीं किस्त पर की कब सरकार यह सौगात देगी.

इसके अलावा, इस योजना में कुछ ऐसे लाभार्थी है जिनके खाते में 23वीं किस्त की भी राशि नहीं भेजी गई है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या उनकों 24वीं किस्त का पैसा मिलेगा. आइए आगे इस लेख में जानें.

किन किसानों को नहीं मिलेगा योजना का फायदा?

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है तो आपको इस बात की सही प्रकार से जानकारी होनी चाहिए की किन किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ-

  • अगर आप इस योजना के लाभार्थी है और आपने अभी तक अपना e-KYC पूरा नहीं किया है, तो आपकी अगली किस्त रुक सकती है.

  • यदि आपके अकाउंट नंबर या IFSC कोड में कोई गलती है, तो भुगतान सफल नहीं होगा.

  • अगर आवेदन में दर्ज नाम और आधार या सरकारी रिकॉर्ड में नाम स्पेलिंग अलग है, तो भी किस्त अटक सकती है.

  • जिन किसानों का भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उन्हें भी भुगतान में परेशानी आ सकती है.

23वीं किस्त का पैसा खाते में नहीं आया फिर क्या करें?

पीएम किसान योजना के कुछ ऐसे लाभार्थी है जिन्होंने अभी तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं करवाई है. अगर ऐसा है और अभी तक किसानों ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की हैं, तो उन्हें आगामी किस्त का लाभ लेने के लिए अपना ई-केवाईसी तुरंत पूरा करना होगा. साथ ही किसान अपनी किस्त का स्टेटस और अन्य जानकारी चेक करने के लिए आधिकारिक PM Kisan Portal पर जाकर चेक कर सकते हैं.

24वीं किस्त में कैसे आ सकती है रुकावट?

पीएम किसान योजना की 23 किस्त का पैसा अभी तक आपके खाते में नहीं आया है और आपको यह डर है कि कहीं 24वीं किस्त न रुक जाए तो इसके पीछे यह कारण हो सकते हैं-

  • किसानों की ई-केवाईसी का प्रक्रिया अधूरी होना

  • अगर आधार का बैंक अकाउंट से लिंक न होना या गलत जानकारी दर्ज है तो तभी भी किस्त अटक सकती है

  • आपके दस्तावेजों में या फिर जमीन के कागजों में गलती होने पर भी किस्त रोकी जा सकती है

इस दौरान इन गलतियों को सुधारने के लिए किसान अपने नजदीकी CSC केंद्र (Common Service Centre) पर जाकर या PM Kisan Portal पर जाकर अपनी गलतियों को ठीक करवा सकते हैं.

24वीं किस्त कब जारी होगी?

पीएम किसान योजना की अभी तक 23 किस्त जारी हो चुकी है और लगभग 9 करोड़ से अधिक लोगों को इस राशि का लाभ मिल चुका है. अब देश के किसान बहन और भाइयों की नजर है योजना की 24वींं किस्त पर की कब सरकार इस किस्त को जारी करने का ऐलान करेंगी. ऐसे में अगर पूराने पैटर्न को देखे तो यह उम्मीद है कि 24वीं किस्त अक्टूबर महीने में शारदीय नवरात्रि के आसपास जारी हो सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan Yojana 24Installment Credited Month Check Eligibility Criteria for Beneficiaries
Published on: 16 July 2026, 03:22 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now