भारत सरकार ने किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए कल्याणकारी योजना की शुरुआत की PM Kisan Yojana पीएम किसान योजना. यह योजना देश के करोड़ों किसान भाई-बहनों के लिए काफी हद तक काफी लाभकारी सिद्ध हुई, जिसके तहत छोटे और सीमांत किसानों को प्रति वर्ष ₹6,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है. इन किस्तों का लाभ किसानों को हर चार महीने के अंतराल में ₹2,000 की तीन समान किश्तों के रुप में मिलता रहता है, ताकि किसान इस राशि से कृषि जरुरतों को पूरा कर सकें.
पीएम किसान की कितनी किस्त हो चुकी है जारी
पीएम किसान योजना की अब तक 22 किस्त जारी हो चुकी है. ऐसे में अब देश के करोड़ों किसान भाइयों की नजर है योजना की 23वीं किस्त पर की कब सरकार किस्त जारी करने की घोषणा करेंगी, जिसकों लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर भी कोई अपडेट नहीं दिया गया है कि 23वीं किस्त का पैसा कब किसानों के बैंक खाते में पहुंचेगा और उनको राहत मिलेगी.
इसके अलावा, किसान भाइयों की इन तीन कारणों की वजह से भी राशि में रुकावट आ सकती है, जो कुछ इस प्रकार है-
विरासत संबंधी जानकारी अधूरी
अगर पीएम किसान योजना के लाभार्थी अगर जमीन के पहले मालिक का विवरण सही दर्ज नही करवाते हैं, तो इस स्थिती में इन किसानों की 23वीं की राशि में अड़चनें आ सकती है और वे किसान भाई योजना की 23वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं.
किसानों का दोहरा लाभ
अगर आप भी इस सरकारी योजना के लाभार्थी है, तो यह जानना आपके लिए बेहद ही जुरुरी है कि दोहरे लाभ का मामला जो चिंता बढ़ाने वाला है. लगभग 2,73,154 किसान परिवार ऐसे पाए गए हैं, जो एक ही जमीन पर पहले और वर्तमान दोनों भू-स्वामियों के नाम पर योजना का फायदा ले रहे हैं.
भूमि प्राप्ति का स्रोत की जानकारी
इस सरकारी योजना में 2,83,517 किसानों ने 1 फरवरी 2019 के बाद विरासत के अलावा अन्य स्रोतों से भूमि प्राप्त की, लेकिन इसकी जानकारी पोर्टल पर अपडेट नहीं की गई. इस स्थिती में ऐसे किसानों को इस सरकारी योजना का पात्र नहीं माना जाएगा.
मदद के लिए यहां संपर्क करें?
अगर आपको इस सरकारी योजना में परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जैसे आप ऑनलाइन प्रक्रिया में दिक्कत का सामना करक रहे हैं, तो ऐसे परिस्थितियों में आप अपने नजदीकी क्षेत्रीय कृषि विभाग के कर्मियों या जनपद के उप-कृषि निदेशक कार्यालय से मदद लें सकते हैं और समस्या का हल पा सकते हैं.
आखिरी तारीख तक यह काम जरुरी
अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और चाहते हैं कि आपकी किस्तों में कोई रुकावट ना आए. ऐसे में आप जल्द ही यानी 30 अप्रैल तक अपने दस्तावेजों में हुई गलती को ठीक करा लें, ताकि आपको इस योजना की राशि का लाभ मिलता रहे. अगर आप अपनी गलतियों में इस तारीख तक सुधार नहीं करते हैं, तो आपका नाम पोर्टल से हटा दिया जा सकता है.
लेखक: रवीना सिंह