‘पोटैटो किंग’ मनोहर सिंह: आलू की खेती से 30 करोड़ टर्नओवर और 80 करोड़ का मजबूत FPO नेटवर्क Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 26 February, 2026 5:55 PM IST
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब आएंगी जानें

भारत सरकार देश के किसानों के लिए ऐसी योजना चला रही है, जिसके माध्यम से किसानों को नई तकनीकों से लेकर फसल बीजों तक में भारी अनुदान मुहैया करवाया जा रहा है. इसके साथ ही पीएम किसान योजना से देश के करोड़ों किसानों का काफी फायदा मिल रहा है.

बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत देश के किसानों को सालाना 6000 हजार रुपये की मदद दी जाती है और इस राशि को सरकार किसानों के खाते में 2000 हजार रुपये की किस्त में भेजती ही चार-चार महीने के अंतराल में और अब किसानों को इंतजार है 22वीं किस्त का की सरकार यह किस्त किसानों के खाते में जारी करेंगी.

अब तक कितनी किस्त जारी हुई है?

पीएम किसान योजना का लाभ देश के करोड़ों किसान बहन-भाइयों को मिल रहा है और इस योजना की शुरुआत ने किसानों की आर्थिक रुप से काफी मदद की है, जिससे किसानों की खेती की लागत में भी कमी आई है और उनकी आमदनी में भी इजाफा हुआ है. साथ ही सरकार पीएम किसान योजना की 21 किस्त जारी कर चुकी है और अब किसानों के मन में यह सवाल है कि 22वीं किस्त की राशि कब खातों में भेजी जाएगी, तो अगर आप 22वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो जल्द ही यह काम पूरा कर लें, ताकि समय पर खाते में पैसा पहुंच जाए.

ई-केवाईसी और आधार लिंकिंग

पीएम किसान योजना से जुड़े अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि इस बार पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी करने से पहले नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा और इस राशि का पैसा केवल उन्हीं किसानों को प्राप्त होगा, जिन किसान भाइयों ने ई-केवाईसी (e-KYC) की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है और इसी के साथ अपना बैंक खाता आधार से लिंक कर लिया है, उन किसानों को ही 22वीं किस्त की राशि मुहैया करवाई जाएंगी.

फार्मर आईडी जरुरी

पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और इस योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो यह जान लें कि पीएम किसान योजना और अन्य सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए अब सरकार ने किसान फार्मर आईडी क्यों जरुरी कर दी है, वो इसलिए किसान फार्मर आईडी आधार से जुड़ी एक डिजिटल पहचान है, जो पीएम किसान सम्मान निधि, खाद सब्सिडी, फसल बीमा और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पाने के लिए अनिवार्य की गई है. साथ ही सरकार ने यह कदम फर्जीवाड़े को रोकने के लिए उठाया है, ताकि इस आईडी से पात्र किसानों की पहचान की जा सकें.

कब आएंगी 22वीं किस्त?

देश के किसान भाइयों को पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त को लेकर कई सवाल है कि कब सरकार इस किस्त की राशि जारी करेंगी और समय पूरा होने के बाद भी अभी तक इस किस्त क्यों नहीं आई है? तो इस सवाल का जवाब हमारे पास है.

बता दें कि सरकार 22वीं किस्त की राशि होली के बाद ही जारी करेंगी. यानी की पीएम किसान योजना की राशि की सौगात किसानों को मार्च के महीने में मिलने की गुंजाइश है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: PM Kisan Yojana 22th Installment kyc Farmer ID and aadhaar linking are important Pm Kisan 22 kist
Published on: 26 February 2026, 05:59 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now