पीएम किसान योजना 24 फरवरी 2019 को शुरु की गई थी और इस योजना को पूरे सात साल पूरे हो गए है. साथ ही इस सरकारी योजना की 21 किस्ते जारी की जा चुकी है. अब देश के करोड़ों किसानों को इंतजार है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का जो सरकार द्वारा फरवरी के महीने में जारी करना था, क्योंकि इस योजना की किस्त चार महीने के अंतराल में किसानों के खाते में भेजी जाती है और फरवरी में 22वीं किस्त का समय पूरा हो गया था. अब किसानों के मन में यह सवाल है कि कब किस्त जारी होगी.
फार्मर आईडी बेहद जरुरी
इस बार पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त में इसलिए देऱी हो रही है, क्योंकि अधिकतर किसान भाइयों ने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है. इसलिए सरकार ने अपनी ओर से यह स्पष्ट कर दिया है कि अब पीएम किसान योजना के साथ अन्य सरकारी योजना का लाभ किसान तभी उठा सकेंगे. जब उनके पास फार्मर आईडी होगी. यानी यह आईडी किसानों की पहचान बनी चुकी है और यह पहचान इसलिए जरुरी कर दी गई है, ताकि पात्र किसानों को इस योजना का लाभ मिल सकें.
ई-केवाईसी पूरी नहीं अटक सकती है किस्त
पीएम किसान योजना को लेकर सरकार ने सख्त कदम उठा लिया है, क्योंकि देश के कुछ ऐसे किसान है, जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है और वह पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं.
ऐसे में बता दें कि फार्मर आईडी बनवाने के अलावा सरकार की ओर से ई-केवाईसी करवाना भी अनिवार्य कर दिया है और यह स्पष्ट कर दिया है कि जिन किसान भाइयों ने इन प्रक्रियाओं को पूरा नहीं किया तो उनकी किस्त में रुकावट आ सकती है.
किन किसानों को मिलेगी डबल किस्त?
पीएम किसान योजना का जिन किसान बहन-भाइयों के बैंक खाते में 21वीं किस्त की राशि नहीं आई थी, तो वह बिल्कुल भी न घबराएं, क्योंकि इन किसानों का पैसा सरकार की ओर से दिया जाएगा और यह पैसा किसानों के खाते में तब भेजा जाएगा. जब पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी की जाएगी. ऐसे में किसानों के खाते में डबल किस्त आने की पूरी संभावना है.
कैसे बनाएं फार्मर आईडी?
-
किसान भाई पहले पीएम किसान पोर्टल या फिर राज्य की कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट जैसे, MPFR पर जाएं.
-
उसके बाद किसान 'Farmer Registration' या 'Sign-up' पर क्लिक करें.
-
इसके बाद किसान अपने आधार नंबर को दर्ज करें और फिर उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP से ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी करें.
-
उसके बाद अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी खसरा/खतौनी नंबर, आधार कार्ड, और बैंक पासबुक की सारी डिटेल्स भरें.
-
इसके बाद अपनी पूरी जानकारी को वेरीफाई करने के बाद आगे सबमिट कर दें. इस तरह से आप ऑनलाइन तरीके से किसान आईडी बनवा सकते हैं.
कब आएंगी 22वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का किसानों को इंतजार है और सरकार ने 22वीं किस्त को जारी करने को लेकर कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं दी है. ऐसे में किसानों को यह परेशानी सता रही है कि सिर पर होली का इतना बड़ा त्योहार है और खर्च भी अधिक होगा और सरकार किस्त कब जारी करेंगी.
हालांकि, सरकार ने 22वीं किस्त को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन गुंजाइश यह है कि होली के बाद 22वीं किस्त किसानों के खाते में भेज जा सकती है.
लेखक: रवीना सिंह