होली भी बस आने को हैं और पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का कोई अता-पता नहीं कि सरकार इस योजना की रकम किसानों के खाते में कब जारी करेंगी, क्योंकि इस योजना के पैसे से कई किसान परिवारों को आर्थिक मदद मिल जाती है. ऐसे में अब होली जैसा त्योहार भी सिर पर है, जिसमें अधिक खर्च होगा और किसान भाई यह आस लगाएं बैठे हैं कि काश होली से पहले यह पैसा खाते में पहुंच जाए.
किस्त में क्यों हो रही है देरी?
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त में इसलिए रुकावट आ रही है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी इजरायल दौरे पर हैं और इसके बाद 28 से लेकर 1 मार्च तक भी मोदी भारत के कई राज्यों के कार्यक्रम का हिस्सा होंगे. इसका मतलब साफ यह है कि फरवरी के महीने में पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी होने की कोई संभावना नहीं है.
पिछली किस्ते कब जारी हुई थीं?
अगर पीएम किसान योजना की पिछली 20वीं किस्त की बात करें, तो इस किस्त की जारी होने का ऐलान 5 दिन पहले किया गया था और इसके बाद 20वीं किस्त 2 अगस्त तक जारी कर दी गई थीं. इसी तरह सरकार ने 21वीं किस्त जारी करने की घोषणा 19 नवंबर को की थीं और इस किस्त का पैसा सरकार ने किसानों के खाते में 10 दिन पहले यानी 14 नवंबर को भेज दिया था.
मार्च में कब जारी होगी किस्त?
देश के करोड़ों किसान बहन-भाइयों को फरवरी के महीने में 22वीं किस्त का इंतजार था, लेकिन सरकार की ओर से फरवरी के महीने में 22वीं किस्त को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई और पूरा महीना भी निकल गया. ऐसे में अगर पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त मार्च के महीने में जारी होनी है, तो 2-3 दिनों पहले घोषणा कर दी जाती है और अभी तक कुछ ऐसी नही हुआ है. यानी साफ है कि 22वीं किस्त का पैसा किसानों के खाते में होली के बाद ही आएगा.
अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं?
अगर आप पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी होने से पहले अपना स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो आप इस योजना की आधिकारिक सरकारी वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर Know Your Status पर क्लिक करें और उसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और मोबाइल ओटीपी से वेरिफाई कर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह