Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 1 June, 2026 5:01 PM IST
पीएम किसान योजना 23वीं किस्त अपडेट (Image Source-AI generate)

देश के किसानों के लिए केंन्द्र सरकार ने पीएम किसान योजना की शुरुआत इस उद्देश्य के साथ की थी, ताकि उन किसानों की मदद हो सकें, जो आर्थिक रुप से बेहद ही कमजोर है. साथ ही सरकार इस कल्याणकारी योजना के तहत किसानों को चार महीने के अंतराल में 2 हजार रुपये की मदद प्रदान करती है और अब किसानों के खाते में आने वाली है. इस योजना की 23वीं किस्त. ऐसे में हर किसान के मन में यह सवाल है कि कब इस किस्त की राशि जारी होगी. आइए आगे जानने की कोशिश करते हैं.

अब तक 22 किस्तें हो चुकी हैं जारी

सरकार पीएम किसान योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है. अब तक कुल 22 किस्तें सफलतापूर्वक जारी की जा चुकी हैं. हाल ही में 13 मार्च 2026 को 22वीं किस्त जारी की गई थी, जिसे देश के प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वयं जारी किया था. इस दौरान करीब 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के खातों में सीधे 2,000 रुपये ट्रांसफर किए गए थे.

कैसे मिलती है सहायता राशि?

पीएम किसान योजना PM Kisan Yojana के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. यह राशि तीन बराबर किस्तों में बांटी जाती है, यानी हर चार महीने के अंतराल पर 2,000 रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजे जाते हैं. यह ट्रांसफर DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए किया जाता है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और इस प्रक्रिया से किसानों को आसानी से राशि प्राप्त हो जाती है.

23वीं किस्त कब आ सकती है?

अब किसान भाइयों के मन में यह सवाल है कि 23वीं किस्त कब जारी होगी? यदि पिछले ट्रेंड को देखें, तो हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है. चूंकि 22वीं किस्त मार्च में जारी हुई थी, ऐसे में 23वीं किस्त का समय जून 2026 में पूरा हो रहा है.

विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार जून के दूसरे या तीसरे सप्ताह में इस किस्त को जारी कर सकती है. हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई तारीख घोषित नहीं की गई है. लेकिन हर बार की तरह इस बार भी सरकार पहले से इसकी सूचना आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर सकती है.

कब होगा आधिकारिक ऐलान?

इस सरकारी योजना की किस्त का ऐलान सरकार आमतौर पर किस्त जारी करने से कुछ दिन पहले ही तारीख की घोषणा करती है. इसलिए उम्मीद की जा रही है कि जून की शुरुआत या मध्य तक 23वीं किस्त की तारीख सामने आ सकती है. किसानों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें.

इन किसानों को मिलेगा लाभ

इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है, जो पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं. जिन किसानों ने e-KYC पूरा नहीं किया है या जिनकी जमीन से जुड़े दस्तावेज अधूरे हैं, उनकी किस्त अटक सकती है. इसलिए समय रहते जरूरी प्रक्रिया पूरी करना बेहद जरूरी है.

क्या करें किसान अभी?

किसानों को चाहिए कि वे अपने बैंक खाते, आधार लिंकिंग और e-KYC की स्थिति की जांच कर लें. यदि कोई गलती या कमी है, तो उसे जल्द से जल्द ठीक करवा लें, ताकि 23वीं किस्त का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके. अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी है तो जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा कर ले, ताकि समय पर आपके खाते में इस योजना की किस्त का पैसा पहुंच जाए.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan Update date Expected June Know When will government release the 23rd installment release
Published on: 01 June 2026, 05:06 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now