Sugarcane Variety: गन्ने की नई किस्म Co-18022 (कर्ण-18) की खेती कर आय बढ़ाएं 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 31 March, 2026 2:07 PM IST
पीएम किसान योजना 23वीं किस्त अपडेट (Image Source-istockphoto)

देश के किसान भाइयों के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. इसी में से एक है 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' (PM-KISAN Samman Nidhi Yojana) इस सरकारी योजना के तहत किसानों को 22 किस्तों का फायदा मिल चुका है. बता दें 22वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से 13 मार्च को किसानों के खाते में जारी की थी. अब फिर एक बार सुर्खियों में है पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त और सवाल है कब इसका पैसा जारी किया जाएगा.

पीएम किसान योजना क्या है?

पीएम किसान योजना की शुरुआत केंद्रीय सरकार द्वारा छोटे और सीमांत किसानों के लिए शुरु की गई थी, ताकि इन किसानों की कुछ आर्थिक मदद हो जाए और इनकी आय में भी इजाफा हो सकें. साथ ही इस सरकारी योजना के तहत सरकार किसानों को प्रति वर्ष ₹6,000 की वित्तीय सहायता प्रदान करती है. यह राशि पात्र लाभार्थियों के खाते में हर चार महीने के अंतराल में भेजी जाती है और अब तक 22 किस्तों का करोड़ों किसानों को लाभ मिल चुका है यानी इस योजना का उद्देश्य है खेती के खर्च को कम करना और किसानों की आमदनी बढ़ाना.

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त कब जारी होगी

इस सरकारी कल्याणकारी योजना की किस्त किसानों के खाते में चार महीने के अंतराल में भेजी जाती है. अगर इसी पैटर्न को देखें, तो 22 वीं किस्त का पैसा किसानों खाते में मार्च के महीने में जारी किया गया था. ऐसे में 23वीं किस्त किसानों के खातें में जून-जुलाई के बीच में सरकार की ओर से जारी होने की गुंजाइश है. हालांकि अधिकारिक तारीख को लेकर कृषि मंत्रालय की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है, क्योंकि यह सूचना किस्त जारी होने से 1-2 हफ्ते पहले जारी की जाती है.

किन किसानों को मिलेगा 23वीं किस्त का लाभ

पीएम किसान योजना को लेकर सरकार ने सख्त नियमों को लागू कर दिया है, जिसके चलते इस योजना के तहत कई किसानों के इस योजना की लिस्ट से नाम भी काट दिए है. ऐसे में कई किसान भाइयों के मन में यह सवाल घर कर गया है कि इस योजना में क्या पात्रता और शर्तें है?जो कुछ इस प्रकार है-

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए नागरिकता होनी बहुत ही जरुरी है.

  • पीएम किसान योजना का लाभ उन किसान भाइयों को मिलेगा जिनके पास खेती की जमीन होगी और उनके पास  जमीन के स्पष्ट रिकॉर्ड होंगे.

  • जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी (e-KYC) की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया वे किसान इस योजना की 23वीं किस्त का लाभ नहीं उठा पाएंगे.

  • इसके अलावा, जिन किसानों फार्मर आईडी नहीं बनवाई है उनकों इस किस्त का लाभ नहीं मिलेंगा.

  • सरकारी नौकरी करने वाले, आयकर दाता इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे.

अपना स्टेटस ऐसे चेक करें

  • सबसे पहले किसान भाई योजना की आधिकारिक वेबसाइट gov.in पर जाए उसके बाद आगे आप 'Know Your Status' वाले ऑप्शन पर या फिर 'Beneficiary Status' विकल्प पर क्लिक करें.

  • उसके बाद अपना 'रजिस्ट्रेशन नंबर' दर्ज करें अगर आप भूल गए है तो 'Know Your Registration Number' का उपयोग करें सकते हैं.

  • इसके बाद किसान कैप्चा कोड भरें और 'Get Data' या 'Get OTP' पर क्लिक करें.

  • जब आप ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको आपकी अगली किस्त, पिछली किस्त, आधार सीडिंग, ई-केवाईसी (e-KYC) और बैंक स्टेटस की जानकारी स्क्रीन पर पूरी दिख जाएगी.

जरुरी सलाह- अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और अभी तक आपकी ई- केवाईसी अधूंरी है. ऐसे में इसे अनदेखा न करें जल्द ही अपने नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर इस प्रक्रिया को पूरा कर ले, ताकि 23वीं किस्त में कोई रुकावट न आए और पैसा आपके खाते में समय पर आ जाए.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: PM Kisan Scheme 23rd Installment Update know How to Check Your Status
Published on: 31 March 2026, 02:16 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now