Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 2 June, 2026 2:56 PM IST
30 जून तक कर लें ये जरुरी काम, वरना अटक सकती है 23वीं किस्त (Image Source-AI generate)

देश के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए सरकार ऐसी योजनाएं चला रही है, जिसके तहत किसानों हर चार महीने में मिलती है 2 हजार रुपये की मदद. हम बात कर रहे हैं केंद्र सरकार द्वारा शुरु की गई पीएम किसान योजना की जिसका लाभ देश के करोड़ों किसान भाइयों को मिल रहा है और अब तक इस योजना की 22 किस्त जारी हो चुकी है. अब किसानों की नजर योजना की 23वी किस्त पर कब सरकार इस किस्त की राशि को जारी करने का ऐलान करेंगी. ऐसे इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें 30 जून तक आपको ई-सत्यापन कराना जरुरी वरना नहीं मिलेगा पैसा.

क्यों जरूरी है ई-सत्यापन?

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार यह कदम योजना में पारदर्शिता बढ़ाने और फर्जी लाभार्थियों को हटाने के लिए उठाया गया है. सरकार चाहती है कि योजना का लाभ केवल वास्तविक और पात्र किसानों तक ही पहुंचे. इसी वजह से अब हर साल ई-सत्यापन अनिवार्य किया गया है.

उप कृषि निदेशक का कहना है कि “यदि कोई किसान समय रहते अपना सत्यापन पूरा नहीं करता है, तो उसे अस्थायी रूप से अपात्र माना जा सकता है. इससे उसकी आने वाली किस्त रुक सकती है.

क्या हो सकता है नुकसान?

यदि किसान 30 जून तक e-KYC नहीं कराते हैं, तो उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है:

  • अगली किस्त का भुगतान रुक सकता है

  • योजना में उनका स्टेटस ‘Inactive’ हो सकता है

  • भविष्य में पुनः सत्यापन के लिए अतिरिक्त प्रक्रिया करनी पड़ सकती है. इसलिए समय रहते यह प्रक्रिया पूरी करना बेहद जरूरी है.

कैसे करें ई-सत्यापन?

सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए सत्यापन के दो आसान तरीके उपलब्ध कराए हैं-

बायोमेट्रिक आधारित सत्यापन

किसान अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर अंगुली के निशान या OTP के जरिए e-KYC पूरा कर सकते हैं. यह तरीका उन किसानों के लिए ज्यादा सुविधाजनक है जो तकनीकी रूप से ज्यादा सक्षम नहीं हैं.

फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication)

किसान घर बैठे अपने मोबाइल से भी सत्यापन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें PM Kisan मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा. ऐप के माध्यम से फेस पहचान (Face ID) द्वारा e-KYC पूरा किया जा सकता है.

 किन किसानों को विशेष ध्यान देना चाहिए?

  • जिन किसानों ने पिछले वर्ष e-KYC नहीं कराया

  • जिनका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है

  • जिनके बैंक खाते में आधार लिंक नहीं है

सरकार की अपील

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना सत्यापन पूरा कर लें. अंतिम समय में सर्वर या तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं, जिससे प्रक्रिया में देरी हो सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan Samman Nidhi know E-Verification Deadline date 23rd-installment update
Published on: 02 June 2026, 03:01 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now