Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 2 June, 2023 6:18 PM IST
इस राज्य के आठ लाख से अधिक किसानों को नहीं मिलेगी अगली किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि देश में किसानों की आर्थिक रूप से बड़ी सहायता करती है. इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य भी किसानों को कर्ज से दूर रखना था ताकि उन्हें खेतों में फसल लगाने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति से ऋण लेने की आवश्यकता ना पड़े. केंद्र सरकार हर साल अन्नदाताओं को इस योजना के तहत 6000 रुपये देती है. यह पैसा दो-दो हजार के हिसाब से तीन किस्तों में मिलता है. किसान अब तक 13 किस्तों का फायदा उठा चुके हैं. अब उन्हें 14वीं किस्त का इंतजार है. लेकिन इसी बीच, एक बुरी खबर भी सामने आई है. दरअसल, एक राज्य के आठ लाख से अधिक किसान पीएम सम्मान निधि की अगली किस्त का लाभ उठाने से वंचित रह सकते हैं.

जल्द कराएं ई-केवाईसी

जी हां, यह सुनकर आपको हैरानी जरूर होगी लेकिन ऐसा होने वाला है. दरअसल, झारखंड के 8.86 लाख किसानों का पैसा इस बार रुक सकता है. हालांकि, सरकार की तरफ से इसका कारण व उपाय भी बताया गया है. आइये उन पर एक नजर डालें. पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त किसानों के बैंक खाते में आती है. ऐसे में लेनदेन के लिए अकाउंट का ई-केवाईसी कराना महत्वपूर्ण होता है. इसी बीच, सरकारी आकड़ों के माध्यम से पता चला है कि 8.86 लाख किसानों ने ई-केवाईसी के साथ डीबीटी व भूमि सत्यापन की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं कराई है. ऐसे में उन किसानों के खाते में 14वीं किस्त नहीं पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें- PM Kisan: इस राज्य के लाखों किसानों की रोकी जा सकती है 14वीं किस्त, जानें क्या है कारण

 

भूमि सत्यापन भी जरुरी

बता दें कि झारखंड में इस वक्त 30 लाख से अधिक किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं. सरकार ने सभी किसानों से ई-केवाईसी के साथ डीबीटी व भूमि सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा करने का आग्रह किया है. अगर वह प्रक्रिया को पूरा नहीं करते हैं तो उन्हें सम्मान निधि की अगली किस्त नहीं दी जाएगी.

अब तक उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत तमाम राज्यों की सरकारों ने किसानों को अगली किस्त आने से पहले ई-केवाईसी की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का आग्रह किया है. लेकिन लगातार प्रयासों के बावजूद कई राज्यों में किसान इस बात को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. यहां तक कि उत्तर प्रदेश सरकार ने ईकेवाईसी के लिए गांव-गांव में अधिकारियों का कैंप तक लगवा दिया है.

English Summary: PM Kisan: More than eight lakh farmers will not get 14th installment
Published on: 02 June 2023, 06:23 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now