Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 7 April, 2026 4:14 PM IST
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (Image Source-istockphoto)

देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (PM Kisan Maandhan Yojana) आज लाखों किसानों के लिए बढ़ापे का भरोसेमंद सहारा बन चुकी है. यह योजना खास तौर पर उन किसानों के लिए तैयार की गई है, जिन किसान भाइयों की सीमित भूमि है और जिनकी आय का मुख्य स्त्रोत खेती है. ऐसे में यह योजना किसानों के लिए जीवनी बन कर आई है.

पेंशन का लाभ कब मिलता है?

इस योजना के तहत किसानों को 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद हर महीने ₹3000 की पेंशन दी जाती है. यानी सालाना ₹36,000 की निश्चित आय, जिससे बुजुर्ग किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलती है और उन्हें दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता.

कौन उठा सकता है लाभ?

यह योजना खासतौर पर छोटे और सीमांत किसानों के लिए बनाई गई है. इसमें वही किसान आवेदन कर सकते हैं:

  • इस सरकारी योजना का लाभ वे किसान उठा सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच हो.

  • उन किसानों को प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का लाभ मिलेगा जिनके पास सीमित कृषि भूमि हो और जो असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हों.

हर महीने कितना करना होगा योगदान?

अगर किसान भाई इस सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो उन्हें योजना में शामिल होने के लिए किसानों को अपनी उम्र के अनुसार हर महीने ₹55 से ₹200 तक का अंशदान देना होगा. साथ ही इस योजना में खास बात यह है कि जितना योगदान किसान करता है उतना ही योगदान सरकार भी देती है और यह अंशदान 60 साल की उम्र तक जमा किया जाता है.

PM Kisan योजना से कैसे मिलेगा डबल फायदा?

जो किसान पहले से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं, उनके लिए यह योजना और भी फायदेमंद बन जाती है और PM Kisan के तहत सालाना ₹6000 मिलते हैं. इसी राशि से किसान मानधन योजना का अंशदान भी किया जा सकता है यानी जेब से अलग से पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं और इस तरह किसान एक साथ दो योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं.

एलआईसी के जरिए होता है संचालन

  • इस योजना का संचालन भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा किया जाता है.

  • एलआईसी किसानों के अंशदान का प्रबंधन करती है और पेंशन वितरण सुनिश्चित करती है, जिससे योजना की विश्वसनीयता और पारदर्शिता बनी रहती है.

कैसे करें आवेदन?

किसान इस योजना के लिए दो तरीकों से आवेदन कर सकते हैं-

  • पहला तरीका है किसान सरकारी आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और दूसरा तरीका है किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते है.

  • साथ ही इसके अलावा, किसान योजना में अप्लाई करते समय इन जरुरी दस्तावेजों-  आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर, जमीन से जुड़े दस्तावेज को तैयार रखें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: PM Kisan Maandhan Yojana Guaranteed Rs 3000 Per Month in Old Age Pension Security for Farmers
Published on: 07 April 2026, 04:23 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now