उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए राहत की खबर सामने आ रही है कि जिन किसान भाइयों ने अभी तक 'फार्मर रजिस्ट्री नहीं करवाई है, तो वह किसान बिल्कुल भी घबराए, क्योंकि यूपी सरकार ने 'फार्मर रजिस्ट्री अभियान' शुरू कर दिया है. यह अभियान 6 अप्रैल से 15 अप्रैल तक पूरे राज्य में चलाया जाएगा. साथ ही सरकार की इस पहल की शुरुआत का यह उद्देश्य है किसानों को एक यूनिक 'डिजिटल आईडी' देना, जिसकी मदद से किसान सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे.
फार्मर रजिस्ट्रेशन क्या है?
अगर आप किसान है तो आपको यह पता होना जरुरी है कि फार्मर रजिस्ट्रेशन क्या है, आपको बता दे कि यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके तहत किसानों की एक यूनिक आईडी बनाई जाती है. इसके बाद किसानों की पहचान के साथ पूरी जमीन से जुड़ी जानकारी सरकारी पोर्टल पर दर्ज की जाती है और इसके जरिए किसानों को सरकारी योजना का फायदा मिलता है.
किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्रेशन क्यों आवश्यक है
सरकार द्वारा शुरु की गई यह पहल किसानों को एक एकीकृत प्लेटफॉर्म देना है और इस शुरुआत से किसानों को कई लाभ मिलेंगे जैसे- बीज, खाद और अन्य सभी सरकारी योजनाओं का फायदा सबसे पहले इन किसानों को दिया जाएगा, ताकि क्षेत्र के पात्र किसान ही सरकारी मदद का फायदा उठा सकें. साथ ही सरकार ने प्रदेश के किसानों से यह अपील भी कि जल्द इस प्रक्रिया को पूरा करें..
फार्मर रजिस्ट्रेशन से किसानों को क्या लाभ होंगे?
अगर प्रदेश के किसान भाई जल्द ही फार्मर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करते हैं, तो उन्हें सरकार की ओर से सीधी मदद मिलेगी इस प्रकार-
-
किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा फायदा मिलेगा
-
खेती-बाड़ी के लिए आसान और सस्ता कृषि लोन
-
किसानों को उनकी फसलों के अच्छे दाम मिलेंगे यानी की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बाजारों में खरीद की जाएगी.
-
कृषि इनपुट पर सब्सिडी यानी बीज, उर्वरक, कीटनाशक और कृषि उपकरणों पर किसानों को अनुदान की सुविधा मिलेगी.
इसके अलावा, अगर किसान फार्मर रजिस्ट्रेशन करा लेते हैं, तो उनकी भविष्य में पूरी जानकारी डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेंगी और उनको हर सरकारी स्कीम का लाभ मिलता रहेगा.
फार्मर रजिस्ट्री कैसे करें?
अगर आप फार्मर रजिस्ट्री करा रहे हैं, तो सबसे पहले इन जरुरी दस्तावेजों को साथ लेकर जाना न भूले, जिनमें आधार कार्ड, खतौनी की फोटो कॉपी (भूमि रिकॉर्ड) आदि को ले जाना न भूलें और इस प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट www.upfr.agristack.gov.in/farmer-registry-up पर जाकर सफलतापूर्वक आवेदन कर फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह