कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान? Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 13 July, 2026 4:41 PM IST
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी होने से पहले तुरंत सुधार लें ये गलती (Image Source-AI generate)

देश के किसानों की आर्थिक स्थिति सुधार और उनकी इनकम में इजाफा करने के लिए सरकार कई सरकारी योजनाएं चला रही है, जिसका देश के करोड़ों किसानों को लाभ मिल रहा है. इन्हीं में से एक है पीएम किसान सम्मान निधि योजना जिसकी अब तक 23 किस्तों का लाभ किसानों को मिल चुका है और अब किसाैनों की नजर है 24वीं किस्त पर की सरकार कब इस किस्त को जारी करने की आधिकारिक तारीख की घोषणा करेंगी. कब खातों में पैसा आएगा.

24वीं किस्त में क्यों आ सकती है रुकावट?

पीएम किसान योजना का लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है और ऐसे में भारी तादाद में इस योजना से काफी लोग जुड़े हैं. इसी वजह से इस योजना में काफी ऐसे लाभार्थी है, जिनके दस्तावेजों और तकनीकी जानकारियों में बहुत गतलियां है. इसी के चलते केंद्र सरकार ने इस योजना से जुड़े लाभार्थी के लिए नियम सख्त कर दिए है, जिसके तहत फर्जीवाड़े पर रोक लागाई जा रही है और इसी कारण काफी किसानों को लाभार्थी सूचा से नाम भी हटाया जा रहा है.

किन कारणों से किस्त में रुकावट आती है?

अगर आप भी इस सरकारी योजना में शामिल है तो जान लीजिए किन कारणों से किस्त में आती है रुकावट-

  • सरकार ने इस योजना से जुड़े पात्र लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी आवश्यक कर दी है. यानी की अगर कोई भी लाभार्थी इस प्रक्रिया को पूरा नहीं करता है, तो उसकी किस्त में आ सकती है अटकलें.

  • अगर किसानों के बैंक अकाउंट नंबर या आईएफएससी (IFSC) कोड भरने में कोई गलती पाई जाता है, तो भी भुगतान को रोक दिया जाएगा.

  • इसके अलावा, लाभार्थियों के सरकारी डेटाबेस में दर्ज नाम और आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी या नाम की स्पेलिंग में अंतर है, तो भी किस्त का पैसा रोक दिया जा सकता है और जिन किसानों का भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा नहीं है उनकी किस्त भी रुक सकती है.

24वीं किस्त आने से पहले कैसे सुधारे गलती?

अगर, आपको 23वीं किस्त का भी पैसा नहीं मिला है और आप यह चाहते हैं कि रुकी हुई किस्त के साथ 24वीं किस्त का पैसा भी बैंक खाते में पहुंच जाएं. ऐसे में लाभार्थी पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'फार्मर कॉर्नर' विकल्प को चुनकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं और अपनी गलतियों में भी सुधार कर सकते हैं.

24वीं किस्त कब जारी होगी?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त पिछले माह जून में जारी की गई थी. यानी किस्त पैर्टन के अनुसार योजना की किस्त चार महीने के अंतराल में किसानों के खाते में भेजी जाती है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि योजना की 24वीं किस्त सितंबर से अक्टूबर के बीच जारी की जा सकती है, लेकिन सरकार ने अभी तक आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है. ऐसे में किसान भाइयों से अपील है कि वह पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाकर योजना से जुड़ी अपडेट लेते रहें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 24th-installment Update Complete ekyc Bank Aadhaar Verification PM Kisan Yojana
Published on: 13 July 2026, 04:45 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now