Success Story: जायटॉनिक टेक्नॉलोजी ने बदली खेती की तस्वीर, किसान की आय हुई दोगुनी, जानें कैसे? Success Story: जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से किसान कैसे बढ़ा रहे हैं उत्पादन और घटा रहे हैं खेती की लागत? बदलते मौसम में बकरी पालन: पोषण एवं चारा प्रबंधन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 23 July, 2026 2:06 PM IST
पीएम किसान योजना (Image Source-AI generate)

भारत सरकार देश के किसानों के लिए कई कल्याणकारी सरकारी योजनाएं चला रही है. इन्हीं में से एक है पीएम किसान योजना जिसका लाभ देशभर के करोड़ों किसान भाइयों को मिल रहा है. सरकार अब तक इस सरकारी योजना की 23 किस्त जारी कर चुकी है, जो 20 जून 2026 में जारी हुई थी. ऐसे में किसानों को इंतजार है योजना की 24वीं किस्त का कब खाते में, पैसा आएगा, लेकिन इससे पहले यह जान लें की किन लाभार्थियों के खाते में 24वीें किस्त की राशि सबसे पहले जारी होगी.

किन किसानों की 24वीं किस्त में होगी रुकावट?

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और आप योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. साथ ही आपके खाते में 23वीं किस्त की राशि भी भेजी नहीं गई है. ऐसे में आप सबसे पहले अपना रिकॉर्ड की जांच करवा लें, क्योंकि e-KYC अधूरी होने पर भी योजना की किस्त में रुकावट आ सकती है और भूमि रिकॉर्ड अपडेट न होने या बैंक खाते से जुड़ी समस्या के कारण भुगतान प्रभावित हो सकता है.

ऐसे में किसान भाई अपने नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय या संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का समाधान करा सकते हैं. इसके अलावा पीएम किसान पोर्टल पर उपलब्ध शिकायत और सहायता विकल्पों के जरिए भी अपनी समस्या दर्ज कराई जा सकती है

किन लाभार्थियों को सबसे पहले मिलेगा 24वीं किस्त का लाभ?

पीएम किसान योजना के तहत किस्त का पैसा पात्र किसानों को सीधे उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजा जाता है. इसलिए लाभार्थी किसान का रिकॉर्ड सरकारी पोर्टल पर अपडेट होना जरूरी है. जिन किसानों ने योजना से जुड़ी सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं, उनके लिए किस्त मिलने की संभावना बनी रहती है.

  • सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया e-KYC है. अगर किसी किसान की e-KYC अभी तक पूरी नहीं हुई है, तो उसे इसे जल्द से जल्द पूरा कर लेना चाहिए. e-KYC पूरी होने के बाद ही किसान का रिकॉर्ड योजना के तहत सत्यापित माना जाता है.

  • इसके अलावा किसानों की Land Seeding यानी भूमि रिकॉर्ड की जानकारी भी सही और अपडेट होनी चाहिए. किसान के नाम पर दर्ज जमीन का रिकॉर्ड योजना के डेटाबेस में सही तरीके से जुड़ा होना जरूरी है. भूमि रिकॉर्ड में नाम, खसरा या अन्य जानकारी में गड़बड़ी होने पर लाभार्थी की किस्त प्रभावित हो सकती है.

कैसे चेक करें अपना Beneficiary Status?

अगर आप पीएम किसान की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो सबसे पहले अपना लाभार्थी स्टेटस चेक कर लें-

  • इसके लिए किसान पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Beneficiary Status विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं.

  • यहां किसान को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी. इसके बाद स्क्रीन पर योजना से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी. किसान यह जांच सकते हैं कि उनकी e-KYC पूरी है या नहीं और भूमि सीडिंग की स्थिति क्या है.

  • किसान Beneficiary List में भी अपना नाम देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करना होगा. इसके बाद रिपोर्ट देखने पर संबंधित गांव के लाभार्थियों की सूची सामने आ जाएगी.

  • अगर इस सूची में आपका नाम मौजूद है, तो इसका मतलब है कि आप योजना के लाभार्थी रिकॉर्ड में शामिल हैं. हालांकि, केवल लाभार्थी सूची में नाम होना ही भुगतान की गारंटी नहीं है. किसान को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि e-KYC, Land Seeding और बैंक खाते से जुड़ी सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी हों.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 24th Installment Farmers get 2000 Check PM Kisan Beneficiary Status
Published on: 23 July 2026, 02:14 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now