कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान? Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 8 July, 2026 2:18 PM IST

देश के किसानों के लिए सरकार कई सरकारी कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. इन्हीं में से एक है पीएम किसान योजना जिसका फायदा देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है. अभी तक इस सरकारी योजना की सरकार 23 किस्तें जारी कर चुकी है, लेकिन अब किसानों के मन में यह सवाल है कि 24वीं किस्त की 2 हजार की राशि कब खातों में भेजी जाएंगी. आइए इस सवाल का जवाब आगे इस लेख में जानें.

पीएम किसान योजना में सालाना कितनी आर्थिक सहायता मिलती है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की सबसे बड़ी किसान कल्याण योजनाओं में से एक है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि तीन बराबर किस्तों में यानी ₹2,000-₹2,000 करके सीधे किसानों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है. 

अब तक सरकार योजना की 23 किस्तें जारी कर चुकी है. 20 जून 2026 को 23वीं किस्त जारी की गई थी, जिसका लाभ 9 करोड़ से अधिक किसानों को मिला. अब सभी लाभार्थी 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं.

कब आ सकती है 24वीं किस्त?

सरकार की ओर से फिलहाल 24वीं किस्त की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. लेकिन यदि पिछले वर्षों के भुगतान पैटर्न को देखा जाए तो पीएम किसान योजना की प्रत्येक किस्त के बीच लगभग चार महीने का अंतर रहता है. इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 के दौरान जारी की जा सकती है.

किस्त पाने के लिए समय पर पूरा करें ये जरूरी काम

अगर आप चाहते हैं कि 24वीं किस्त बिना किसी रुकावट के आपके बैंक खाते में पहुंचे, तो कुछ जरूरी प्रक्रियाएं समय रहते पूरी कर लें-

  • सबसे पहले अपनी e-KYC जरूर पूरी करें. जिन किसानों की e-KYC लंबित रहती है, उनकी किस्त रोकी जा सकती है. इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करें कि आपका आधार नंबर बैंक खाते से सही तरीके से लिंक हो.

  • यदि बैंक खाते की जानकारी, आधार विवरण, मोबाइल नंबर या अन्य व्यक्तिगत जानकारी में कोई गलती है, तो उसे तुरंत अपडेट करवा लें. कई बार छोटी-सी तकनीकी त्रुटि भी किस्त रुकने का कारण बन जाती है.

24वीं किस्त का लाभ किन किसानों को मिलेगा?

24वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जो योजना की सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं.

  • इसके लिए किसान का नाम पीएम किसान योजना के लाभार्थी रिकॉर्ड में दर्ज होना चाहिए. e-KYC पूरी होनी चाहिए. आधार बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है. भूमि से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होना चाहिए और किसान योजना के सभी नियमों के अनुसार पात्र होना चाहिए.

  • यदि इनमें से किसी भी शर्त में कमी पाई जाती है, तो किस्त मिलने में देरी हो सकती है या भुगतान रुक सकता है.

ऐसे करें अपना स्टेटस चेक

यदि आपको यह जानना है कि आपकी अगली किस्त आने में कोई समस्या तो नहीं है, तो आप पीएम किसान पोर्टल पर जाकर अपना लाभार्थी स्टेटस जांच सकते हैं. साथ ही स्टेटस चेक करने से आपको यह जानकारी मिल जाएगी कि आपकी e-KYC पूरी है या नहीं, बैंक खाते का सत्यापन हुआ है या नहीं तथा आपके आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि तो नहीं है. यदि कोई समस्या दिखाई देती है, तो उसे समय रहते ठीक कराया जा सकता है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 24th-installment Expected date payment Updates for Farmers
Published on: 08 July 2026, 02:22 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now