अल नीनो और कमजोर मानसून की आशंका के बीच किसानों की कैसे मदद कर सकती है जायटॉनिक टेक्नोलॉजी? Nutrient Management in Natural Farming: प्राकृतिक खेती में पोषक तत्व प्रबंधन बदलते मौसम में बकरी पालन: पोषण एवं चारा प्रबंधन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 17 July, 2026 3:38 PM IST
24वीं किस्त पाने के लिए अभी पूरा करें ये 3 जरूरी काम (Image Source-AI generate)

देश के किसान खेती बड़े पैमाने पर कर रहे हैं और खेत की जमीन किसानों के लिए उनके जीवनयापन करना का जरिया बन गई है. इसी को देखते हुए केंद्र सरकार किसानों के लिए कई सरकारी योजनाएं चला रही है. इन्हीं में से एक है पीएम किसान योजना जिसकी अब तक 23 किस्तों का लाभ करोड़ों किसानों को मिल चुका है. अब देश के हर किसान को इंतजार है पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का की कब सरकार इस किस्त को जारी करने का ऐलान करेंगी, लेकिन इससे पहले किस्त जारी हो इन जरुरी कामों को पूरा कर लें वरना आप हो सकते हैं योजना से बाहर.

किस महीने में होगी किस्त जारी?

पीएम किसान योजना में किस्त जारी करने का एक निश्चित चक्र रहा है. आमतौर पर सरकार हर चार महीने के अंतराल पर नई किस्त जारी करती है. चूंकि 23वीं किस्त जून 2026 में जारी की गई थी, इसलिए अगली किस्त अक्टूबर 2026 में आने की संभावना है. हालांकि, अंतिम तारीख की पुष्टि केंद्र सरकार द्वारा आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी.

इन तीन कामों के बिना नहीं मिलेगा ₹2,000

सरकार ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं किसानों को अगली किस्त का लाभ मिलेगा, जिन्होंने योजना से जुड़ी सभी अनिवार्य प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं. यदि इनमें से कोई भी प्रक्रिया अधूरी रहती है, तो किस्त का भुगतान रुक सकता है.

पहला - e-KYC पूरा होना जरूरी

फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगाने और योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है. जिन किसानों का e-KYC अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उन्हें जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए.

दूसरा - आधार और बैंक खाते की सीडिंग

किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए. साथ ही डीबीटी सुविधा सक्रिय होना भी जरूरी है, ताकि राशि सीधे खाते में ट्रांसफर की जा सके.

तीसरा - भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन

योजना के तहत भूमि संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन और रिकॉर्ड अपडेट होना आवश्यक है. जिन किसानों का भूमि सत्यापन लंबित है, उनकी किस्त रोकी जा सकती है.

मोबाइल से घर बैठे कैसे करें Face Authentication e-KYC

सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए मोबाइल के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन से e-KYC की सुविधा भी उपलब्ध कराई है. इसके लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से PM-KISAN Mobile App और Aadhaar Face RD App डाउनलोड करें. इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और Beneficiary Status सेक्शन में जाकर e-KYC विकल्प चुनें. यदि स्टेटस 'No' दिख रहा है, तो आवश्यक जानकारी भरकर फेस स्कैन करें. सफल सत्यापन के बाद e-KYC पूरी हो जाएगी.

ऐसे चेक करें अपना Beneficiary Status

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी पिछली किस्त मिली या नहीं और अगली किस्त के लिए आपका नाम पात्रता सूची में है या नहीं, तो आप आसानी से अपना स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं.

इसके लिए आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर Farmer Corner में जाकर Beneficiary Status विकल्प चुनें. इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें, कैप्चा भरें और Get Data पर क्लिक करें. इसके बाद आपकी किस्तों का पूरा रिकॉर्ड और वर्तमान स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी.

समस्या होने पर क्या करें?

अगर आपकी पिछली किस्त नहीं आई है या Beneficiary Status में कोई समस्या दिखाई दे रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. किसान पीएम किसान पोर्टल पर उपलब्ध Know Your Status सुविधा का उपयोग कर सकते हैं. इसके अलावा किसान ई-मित्र (Kisan e-Mitra) चैटबॉट के माध्यम से भी अपनी पात्रता, भुगतान की स्थिति और आवश्यक सुधारों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 24th installment Eligibility Check-3 Mandatory PM Kisan Update
Published on: 17 July 2026, 03:45 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now