खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 14 May, 2026 2:52 PM IST
Farmer ID नहीं बनवाई तो रुक सकती है PM Kisan की अगली किस्त (Image Source-AI generate)

बिहार के किसानों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है कि जिन किसान भाइयों ने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है. उन किसानों के पास एक और मौका है Farmer ID रजिस्ट्री करवाने का यानी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी होने से पहले राज्य सरकार ने साफ संकेत दे दिए हैं कि जिन किसानों ने अभी तक Farmer ID यानी फार्मर रजिस्ट्री नहीं करवाई है, उनकी अगली 2000 रुपये की किस्त रुक सकती है. कृषि विभाग ने अब इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए राज्यभर में विशेष अभियान शुरू कर दिया है.

बिहार में अब भी लाखों किसानों की Farmer ID बाकी

पीएम किसान योजना का लाभ राज्य के लाखों किसानों को मिल रहा है, लेकिन राज्य में अभी भी कुछ ऐसे किसान है, जिन्होंने अभी तक Farmer ID रजिस्ट्री नहीं करवाई है. बता दे कि बिहार एग्रीस्टैक पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल 86,36,562 किसान पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं. इनमें से केवल 47,86,245 किसानों ने ही Farmer ID के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. इसका मतलब है कि अभी भी करीब 38,50,317 किसानों की Farmer ID नहीं बनी है.

क्या है Farmer ID और क्यों जरूरी है?

केंन्द्र सरकार द्वारा शुरु की गई पीएम किसान योजना का लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है और ऐसे में कुछ अपात्र किसान भाई इस सरकारी योजना का लाभ उठा रहे थें. इसी को देखते हुए सरकार ने Farmer ID जरुरी कर दी है यानी किसानों की डिजिटल पहचान है, जिसे एग्रीस्टैक पोर्टल के जरिए तैयार किया जा रहा है. इसमें किसान की जमीन, आधार और बैंकिंग जानकारी को एक प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जाता है. इससे सरकार को सही किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिलती है और फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगती है.

इसके अलावा, आने वाले समय में कृषि सब्सिडी, बीमा, फसल सहायता और किसान क्रेडिट जैसी योजनाओं को भी Farmer ID से जोड़ा जा सकता है.

Farmer ID कैसे बनवाएं?

अगर आपने अभी तक Farmer ID नहीं बनवाई है तो आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से यह काम कर सकते हैं. आप अपने पंचायत के कृषि समन्वयक या किसान सलाहकार से संपर्क करें और इसके बाद राजस्व कर्मचारी की मदद लें. इसके बाद किसान भाई अपनी नजदीकी CSC सेंटर जाएं और वहां CSC ऑपरेटर आपकी Farmer Registry बना देगा.

Farmer ID रजिस्ट्री कैंप का आयोजन कब तक होगा?

अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और अभी तक आपने Farmer ID रजिस्ट्री नहीं करवाई है, तो आपके पास मौका है. बता दें कि बिहार सरकार ने 12 मई से 30 जून तक विशेष Farmer Registry Campaign चलाने का फैसला लिया है. इस अभियान के तहत पंचायत स्तर पर कैंप लगाए जाएंगे, जहां किसानों की फार्मर आईडी बनाई जाएगी. ऐसे में जल्द से जल्द इस मौके का फायदा उठाए.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 23rd installment Warning Farmer Id Mandatory for bihar farmers
Published on: 14 May 2026, 02:57 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now