Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 18 May, 2026 6:16 PM IST
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त अपडेट (Image Source-AI generate)

देश के किसानों के लिए सरकार कई सरकारी योजनाएं चला रही है, ताकि इन योजनाओं की मदद से किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकें. इसी क्रम में केंद्र सरकार किसानों के लिए पीएम किसान योजना चला रही है, जिसके तहत किसानों को सालाना ₹6000 की मदद दी जाती है और अभी तक इस योजना की सरकार 22 किस्त जारी कर चुकी है, जिसका देश के लाखों किसानों को लाभ मिल चुका है, लेकिन अब किसानों की नजर टिकी है योजना की 23वीं किस्त पर कब सरकार इस किस्त की राशि खातों में जारी करेंगी.

पीएम किसान की 22वी किस्त कब जारी हुई थी?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) का लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है. अब तक इस सरकारी योजना की 22 किस्त जारी हो चुकी है और इस किस्त को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से जारी किया था. इस दौरान लगभग 9.3 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में  ₹2000 ट्रांसफर किए गए थे.

कब आएगी 23वीं किस्त?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि PM-Kisan Samman Nidhi के तहत किसानों को सालाना ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो ₹2000 की तीन बराबर किस्तों में सीधे खाते में ट्रांसफर होती है. यह किस्तें तीन चरणों- अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च में जारी की जाती हैं.

चूंकि 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी हो चुकी है, इसलिए अगली यानी 23वीं किस्त अप्रैल-जुलाई चक्र के अंतर्गत आएगी. विशेषज्ञों और पिछले रिकॉर्ड के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह किस्त जून या जुलाई 2026 के बीच किसानों के खातों में भेजी जा सकती है. हालांकि, अभी तक सरकार ने इसकी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है.

ये 3 जरूरी काम नहीं किए तो अटक सकती है किस्त

सरकार ने साफ किया है कि योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनके सभी दस्तावेज और सत्यापन प्रक्रिया पूरी है. अगर आपने अभी तक ये तीन काम नहीं किए हैं, तो तुरंत पूरा कर लें-

1.e-KYC अनिवार्य

अब योजना का लाभ लेने के लिए e-KYC करवाना जरूरी है. किसान अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक e-KYC करा सकते हैं. इसके अलावा, आधिकारिक पोर्टल पर OTP के माध्यम से घर बैठे भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है. e-KYC अधूरी होने पर आपकी किस्त रुक सकती है.

2.आधार-बैंक लिंकिंग जरूरी

जिस बैंक खाते में पैसे आते हैं, वह आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए. DBT सिस्टम के कारण अगर आधार सीडिंग पूरी नहीं है, तो भुगतान फेल हो सकता है. इसलिए तुरंत अपने बैंक में जाकर यह सुनिश्चित करें कि आपका खाता आधार से जुड़ा हुआ है.

3.भू-सत्यापन (Land Verification) पूरा करें

सरकार द्वारा किसानों की जमीन का सत्यापन भी जरूरी कर दिया गया है. जिन किसानों का लैंड वेरिफिकेशन पेंडिंग है, उनकी किस्त रोकी जा सकती है. इसके लिए स्थानीय कृषि विभाग या पटवारी कार्यालय से संपर्क करना होगा.

किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ?

सरकार फर्जी और अपात्र लाभार्थियों को हटाने के लिए सख्ती कर रही है. ऐसे में कुछ श्रेणियों के किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल सकता:

  •  जिन्होंने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी है

  •  एक ही परिवार में पति-पत्नी दोनों योजना का लाभ ले रहे हैं

  •  सरकारी नौकरी या आयकर देने वाले किसान

  •  गलत दस्तावेज जमा करने वाले लाभार्थी

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: PM KISAN 23rd Installment Update Payment Expected in June -July avoid-these 3 mistakes to get 2000
Published on: 18 May 2026, 06:22 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now