16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल PM Kisan की 23वीं किस्त चाहिए? तो जल्द ही करें यह जरुरी काम, वरना अटक जाएगा पैसा! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 13 April, 2026 4:21 PM IST
PM Kisan 23वीं किस्त नया नियम (Image Source-istockphoto)

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी PM Kisan Samman Nidhi Yojana से करोड़ों किसान जुड़े हुए है और उनकी निगाहें टिकी है. इस सरकारी योजना की 23वीं किस्त पर की कब सरकार इस योजना की राशि को जारी करेंगी. ऐसे में केंद्र सरकार ने लाभार्थियों के लिए नया नियम लागू किया है. चेहरा दिखाएं और पूरी करें e-KYC और किसान आईडी (Farmer ID) या यूनिक फार्मर रजिस्ट्री. आइए जानें दोनों नियमों के बारे में विस्तारपूर्वक.

चेहरा दिखाएं और पूरी करें e-KYC प्रक्रिया

सरकार ने पीएम किसान योजना को लेकर नया नियम लागू किया है. अब किसान भाइयों को  e-KYC के लिए ओटीपी (OTP) या फिंगरप्रिंट के लिए परेशान होने की जरुरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि सरकार ने PM Kisan Mobile App में 'फेस ऑथेंटिकेशन' फीचर जोड़ा है, जिसके तहत किसानों को अपने मोबाइल फोन पर ऐप डाउनलोड कर घर बैठ आसानी से चेहरा स्कैन करके e-KYC की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं.

यूनिक किसान ID (Farmer Registry) क्या है?

सरकार ने योजना में पारदर्शिता और सही लाभार्थियों तक पैसा पहुंचाने के लिए अब Farmer Registry (यूनिक किसान ID) को अनिवार्य कर दिया है. इसका मतलब है कि अब केवल वही किसान अगली किस्त का लाभ ले पाएंगे, जिनका डेटा पूरी तरह से सत्यापित और रजिस्टर्ड होगा और इससे फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगेगी और वास्तविक किसानों को ही सीधा लाभ मिलेगा.

अब तक कितनी किस्तें जारी?

इस योजना के तहत सरकार अब तक 22 किस्तें जारी कर चुकी है. हर साल किसानों को ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है. अब किसानों की नजर 23वीं किस्त पर टिकी है कि किस दिन, किस समय और कहां है इस योजना की 23वीं किस्त की राशि को जारी किया जाएगा.

किन किसानों की अटक सकती है किस्त?

  • पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त की राशि उन किसानों के खाते में नहीं ट्रांसफर होगी. जिन्होंने अभी तक किसान ID (Farmer Registry) नहीं बनवाई है.

  • अगर इस योजना में ऐसे किसान पाएं जाते हैं, जिनकी eKYC अधूरी है वह भी इस योजना की 23वीं किस्त का लाभ नहीं उठा पाएंगे.

  • साथ ही इस सरकारी योजना का फायदा उन किसानों को नहीं मिलेगा जिन किसानों का आधार और बैंक अकाउंट लिंक नहीं है.

  •  इसके अलावा, जिन किसानों का भूमि रिकॉर्ड सत्यापन नहीं हुआ है. उनकी किस्त भी अटक सकती है.

किन राज्यों में अनिवार्य हुआ किसान ID

सरकार ने कई राज्यों में किसान आईडी को अनिवार्य कर दिया है. इनमें शामिल हैं-

  •  उत्तर प्रदेश

  •  बिहार

  •  मध्य प्रदेश

  •  राजस्थान

  •  महाराष्ट्र

  •  गुजरात

  •  कर्नाटक

  •  तमिलनाडु

  •  तेलंगाना

  •  आंध्र प्रदेश

  •  ओडिशा

  •  छत्तीसगढ़

  •  असम

  •  केरल

इन राज्यों के किसानों को विशेष रूप से सलाह दी जा रही है कि वे जल्द से जल्द अपनी Farmer Registry पूरी करें.

किसान ID कार्ड कैसे बनवाएं?

अगर आप ने अभी तक किसान ID बनवाने की प्रक्रिया पूरी नहीं की है. तो आप इन दो तरीकों से इसे बनवा सकते हैं-

1.ऑनलाइन तरीका:

  • सबसे पहले आप आधिकारिक कृषि पोर्टल पर जाएं

  • उसके बाद आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें

  • अंत में आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें

2. ऑफलाइन तरीका:

  • आप अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाएं

  • उसके बाद जरूरी दस्तावेज (आधार, जमीन के कागजात) साथ ले जाएं और यहां  से Farmer ID आसानी पूर्वक बनवा सकते हैं.

कब आएगी 23वीं किस्त?

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी PM Kisan Samman Nidhi Yojana की किस्त आमतौर पर 4 महीनों के अंतराल में जारी की जाती है और 22वीं किस्त का पैसा किसानों को 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में असम के गुवाहाटी से जारी कर प्राप्त हुआ था. जिसमें करीबन इस किस्त की राशि का लाभ 9 करोड़ किसानों को मिला था और उनके खातों में 2,000 हजार की मदद पहुंची थीं.

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त को लेकर सरकार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. ऐसे में अनुमान है कि 23वीं किस्त जून या जुलाई 2026 में किसानों के खाते में भेजी जा सकती है. ऐसे में किसान भाई सरकारी आधिकारिक पीएम किसान योजना की वेबसाइट को चेक करते रहें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: PM Kisan 23rd Installment: Face e-KYC Mandatory Rs 2000 Payment May Stop
Published on: 13 April 2026, 04:28 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now