Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 18 February, 2026 2:00 PM IST
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

देश में सरकार वर्गों के अनुसार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. उन्हीं में से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना इस योजना से जुड़कर करोड़ों किसान फायदा उठा रहे हैं और अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ अपनी खेती में भी मुनाफा कमा रहे हैं.

बता दें कि इस सरकारी योजना के माध्यम से किसानों को साल में तीन बार 2000 हजार रुपये की राशि मुहैया करवाई जाती है, जो उनके सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है और अभी तक सरकार पीएम किसान योजना की 21 किस्त जारी कर चुकी है. वहीं, अब चर्चा का विषय बनी हुई है 22वीं किस्त और ऐसे में सुनने में आ रहा है कि सरकार इस किस्त को 25 फरवरी के बाद जारी कर सकती है. चलिए आगे इसी कड़ी में जानें कब आपके खाते में राशि आने की पूरी संभावना है.

PM KISAN की 22वीं किस्त कब जारी हो सकती है?

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त पर हर राज्य के किसानों की नजर है और ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 22वीं किस्त का पैसा 25 मार्च के बाद किसानों के खाते में जारी किया जा सकता है. किसान इस योजना की पूरी जानकारी के लिए सरकारी आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in या फिर आधिकारिक एप पर इस किस्त की अपडेट लेते रहें, ताकि आपको हर सरकारी नोटिस से सही जानकारी मिलती रहें कि कब पैसा आपके खाते में आने वाला है.

किसान फार्मर आईडी क्यों जरुरी है?

पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और इस योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो यह जान लें कि पीएम किसान योजना और अन्य सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए अब सरकार ने किसान फार्मर आईडी क्यों जरुरी कर दी है, वो इसलिए किसान फार्मर आईडी आधार से जुड़ी एक डिजिटल पहचान है, जो पीएम किसान सम्मान निधि, खाद सब्सिडी, फसल बीमा और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पाने के लिए अनिवार्य की गई है. साथ ही सरकार ने यह कदम फर्जीवाड़े को रोकने के लिए उठाया है, ताकि इस आईडी से पात्र किसानों की पहचान की जा सकें.

फार्मर आईडी कैसे बनवाएं?

अगर पीएम किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं और आपने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, तो आप इन आसान तरीकों से इस आईडी को बनवा सकते हैं-

  • किसान भाई पहले पीएम किसान पोर्टल या फिर राज्य की कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट जैसे, MPFR पर जाएं.

  • उसके बाद किसान 'Farmer Registration' या 'Sign-up' पर क्लिक करें.

  • इसके बाद किसान अपने आधार नंबर को दर्ज करें और फिर उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP से ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी करें.

  • उसके बाद अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी खसरा/खतौनी नंबर, आधार कार्ड, और बैंक पासबुक की सारी डिटेल्स भरें.

  • इसके बाद अपनी पूरी जानकारी को वेरीफाई करने के बाद आगे सबमिट कर दें. इस तरह से आप ऑनलाइन तरीके से किसान आईडी बनवा सकते हैं.

  • वहीं, आप अगर ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर CSC/वसुधा केंद्र पर जाकर फार्मर आईडी बनवा सकते हैं.

किन आवश्यक दस्तावेजों की जरुरत होगी?

  • आधार कार्ड

  • जमीन के कागजात (खतौनी/खसरा)

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • बैंक पासबुक

  • मोबाइल नंबर


लेखक: रवीना सिंह

English Summary: PM Kisan 22th Installment Date Check and Why Farmer ID important
Published on: 18 February 2026, 02:05 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now