Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Union Budget 2026-27: बजट की थाली सजी रही, किसान फिर भूखा ही लौटा! Union Budget 2026-27: बजट में किसानों को क्या मिला, जानिए बड़े ऐलान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 11 February, 2026 5:45 PM IST
इस राज्य के 10 लाख किसानों की अटक सकती है 22वीं किस्त (Image Source-AI generate)

पीएम किसान योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा 2019 में शुरु की गई थीं और इस योजना के शुरु करने के पीछे कारण था देश के हर किसान की आर्थिक मदद करना, ताकि हर किसान खेती से जुड़े हर खर्च का खुद वहन कर सकें और उसे किसी से कर्ज लेने की आवश्यकता न पड़े वह इस राशि से खेती से जड़ी हर जरुरत को पूरा कर अपनी आमदनी में इजाफा कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकें.

पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएंगी?

अगर हम पिछली किस्तों की जारी होने की तिथि पर नजर डालें तो पीएम मोदी ने 21वीं किस्त का पैसा किसानों के खातों में 19 नवंबर 2025 में पहुंचाया था. यानी इस दिन यह किस्त जारी की गई थीं. इस जानकारी के अनुसार 22वीं किस्त मार्च 2026 में किसानों के खाते में भेजी जा सकती है. साथ ही किसानों के लिए इस खबर के साथ चिंता की खबर यह आई है कि कई किसानों की किस्त अटक सकती है.

इतने किसानों की अटक सकती है किस्त

इस सरकारी योजना का लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है. इसी बीच सरकार ने किस्त को लेकर बड़ी अपडेट दी है सरकारी आंकड़ों के अनुसार की 30.18 लाख से ज्यादा किसानों को इस किस्त का लाभ नहीं मिल पाएंगा हो सकता है कि उनके खातों में 22वीं किस्त की 2000 हजार रुपये की राशि में रुकावट आ सकती है और इसका कारण बताया जा रहा है. किसानों के खाते का बैंक से लिंक न होना उनकी किस्त को अटका सकता है.

वहीं, कृषि एंव किसान कल्याण मंत्रालय ने किसानों के लिए जानकारी साझा की और उसके अनुसार किसान अगर किसान अपना केवाईसी और आधार लिंकिंग का काम पूरा कर लेंगे, तो उनकी रुकी हुई किस्त का पैसा जल्द ही उनके खातों में भेज दिया जाएगा. साथ ही मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 30,18,361 किसान ऐसे हैं जिन्होंने इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया.

किन राज्यों के किसानों ने आधार लिंक नहीं किया?

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा संख्या यानी 10.44 लाख किसान ऐसे हैं जिनका आधार लिंक नहीं है. इसके अलावा, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक जैसे बड़े राज्यों में लाखों किसान ऐसे जिन्होंने बैंक खाते आधार लिंक नहीं किया है.

कैसे चेक करें लिस्ट में नाम?

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका नाम पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची में हैं या नहीं तो घबराएं नहीं इस प्रकार आप अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट in पर जाएं.

  • उसके बाद “Farmers Corner” में जाकर “Beneficiary List” पर क्लिक करें.

  • फिर राज, जिल, ब्लॉक और गांव का चयन करें.

  • उसके बाद Get Report पर क्लिक करते ही सूची खुल जाएगी. यहां आप अपना नाम और भुगतान की पूरी जानकारी देख सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: PM Kisan 22nd installment update 1 million farmers this state face delay receiving PM kisan installments
Published on: 11 February 2026, 05:54 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now