जायडेक्स की जायटॉनिक और भूमि उत्पाद श्रंखला: आधुनिक कृषि में लाभ बढ़ाने का वैज्ञानिक मार्ग Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 14 March, 2026 1:53 PM IST
पीएम किसान योजना की किस्त आई है या नहीं ऐसे चेक करें

पीएम किसान योजना की सौगात किसानों को मिल चुकी है, जिसका देश के करोड़ों किसानों को इंतजार था. पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) की 22वीं किस्त असम के Guwahati से आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देशभर के करोड़ों किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर की.

बता दें कि इस बार 9.32 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 2,000-2,000 रुपये की राशि उनके बैंक खातों में भेजी गई है. केंद्र सरकार ने इस किस्त के लिए कुल 18,640 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जारी की है. किस्त जारी होने के बाद देशभर के किसानों में खुशी का माहौल है.

योजना का शुरुआत कब हुई?

केंद्र सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए 24 फरवरी 2019 में पीएम किसान योजना की शुरुआत की थी. इस उद्देश्य के साथ की छोटे और सीमांत किसानों को खेती के खर्च में कुछ मदद मिल सकें और वह खेती से कुछ मुनाफा कमा सकें. अब तक सरकार इस योजना की 21 किस्ते जारी कर चुकी है और देश के किसानों को 3.9 लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि की मदद मिल चुकी है.

वहीं, सरकार का कहना है कि पीएम किसान योजना किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें गैर-औपचारिक कर्ज पर निर्भरता से बचाने में मददगार साबित हो रही है. सीधे खाते में मिलने वाली यह आर्थिक सहायता किसानों को समय पर खेती से जुड़ी जरूरी सामग्री खरीदने में सक्षम बनाती है, जिससे खेती का काम बिना रुकावट जारी रह सके.

गुवाहाटी से किया गया देशव्यापी ट्रांसफर

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त प्रधानमंत्री मोदी ने असम के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम से डिजिटल माध्यम से की. इस किस्त का पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) प्रणाली के माध्यम से भेजा गया. इससे किसानों को बेहद लाभ हुआ किसी बिचौलियों की कोई भूमिका नहीं रही और किसानों को समय पर ही पूरा लाभ मिल गया. इसी तरह केंद्र सरकार के अनुसार, पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की किस्त दी जाती है. यानी इस योजना के माध्यम से किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की मदद मिलती है, जिससे किसानों को खेती खर्च में भी सहायता मिल जाती है.

योजना के लिए पात्रता

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं. योजना का लाभ वही किसान उठा सकते हैं जो भारत के नागरिक हों और उनके पास खेती योग्य जमीन हो. इसके अलावा लाभार्थी छोटा या सीमांत किसान होना चाहिए.

ऐसे चेक करें पैसा आया या नहीं

  • सबसे पहले किसान PM Kisan पोर्टल पर जाएं.

  • इसके बाद किसान भाई 'Beneficiary Status' ऑप्शन चुनें.

  • फिर उसके बाद आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें.

  • इस प्रोसेस को करने के बाद 'Get Data' पर क्लिक करें.

  • ऐसा करते ही आपको तुरंत पता चल जाएगा कि आपकी किस्त आई है या नहीं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: PM Kisan 22nd Installment PM Modi releases 22nd installment Rs18,640 crore credited to the accounts of 9.32 crore farmers Here is how to check money has been received in your account
Published on: 14 March 2026, 02:02 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now