देश के किसानों के लिए सरकार ऐसी सरकारी योजना लेकर आती रहती है, जिसके माध्यम से किसान अपनी खेती में भी मुनाफा कमा जातो हैं और इसी के चलते किसान भाइयों को अब इंतजार है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का जिसके तहत किसानों को 2000 हजार की सहायता मिलती है. ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरवरी के आखिरी हफ्ते में यानी 20 से 28 फरवरी के बीच प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश के करोड़ों किसानों के खाते में 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी जा सकती है. इसके अलावा, सरकार ने उन किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिनका अभी वेरिफिकेशन अधूरा है पूरा नहीं हुआ. साथ ही अगर किसान भाइयों ने यह जरुरी काम नहीं किए तो तब भी पैसा अटक सकता है.
किसान फार्मर आईडी जरुरी
देश में अभी भी कुछ ऐसे किसान है, जिन्होंने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है और वह आराम से बैठे हैं. ऐसे में उन किसानों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है, क्योंकि सरकार ने पीएम किसान योजना के साथ-साथ अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य कर दी है, जिसके माध्यम से किसानों का भूमि रिकॉर्ड आधार से लिंक होता है और इसके साथ सरकार कई जिलों में 6 फरवरी 2026 तक विशेष कैंप लगाए गए है, ताकि किसान जल्द ही यह आईडी बनवा लें, ताकि वक्त पर उनको 22वीं किस्त का पैसा मिल सकें.
e-KYC करवाना भी बेहद आवश्यक
पीएम किसान योजना की जब 21वीं किस्त जारी की गई थीं, तो कुछ किसानों के खाते में 21वीं किस्त का पैसा नहीं आया था और इसके पीछे का कारण था e-KYC पूरी न होना. पर इस बार तो सरकार ने भी यह साफ कर दिया है कि बिना e-KYC के किसानों के खातों में एक रुपया तक नहीं भेजा जाएंगा.
अगर आपने भी e- KYC नहीं करवाई है, तो घबराएं नहीं pmkisan.gov.in पोर्टल पर जाकर e-KYC विकल्प के जरिए आधार नंबर डालकर OTP से इसे आसानी से पूरा किया जा सकता है. इसके अलावा किसान भाई CSC केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक के जरिए भी इसे अपडेट करा सकते हैं.
जरूरी दस्तावेज
-
आईडी बनवाने के लिए आपके पास ये चीजें तैयार होनी चाहिए-
-
किसानों का आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना बेहद जरुरी है
-
किसानो की जमीन के कागज की रजिस्ट्री आईडी होना जरुरी है वरना इस सरकारी योजना को कोई लाभ नहीं मिलेगा.
-
इसके साथ किसानों की बैंक पासबुक आधार से लिंक होना बेहद ही जरुरी है.
-
राशन कार्ड या फैमिली आईडी भी होना आवश्यक है.
कहां बनवाएं Farmer ID ?
अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और आपने अभी तक Farmer ID नहीं बनवाई है, तो घबराएं नहीं इन आसान तरीकों से जल्द ही बनवा लें किसान आईडी-
-
सबसे पहले आप अपने राज्य के AgriStack पोर्टल या पीएम किसान की वेबसाइट के माध्यम से बनवा सकते है.
-
अगर आप उत्तर प्रदेश है तो agristack.gov.in पर जाएं.
-
उसके बाद ‘Create New User’ पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर व आधार नंबर डालें.
-
अगर आपका आधार से लिंक है, तो मोबाइल पर एक OTP आएगा, उसे भरकर वेरिफिकेशन पूरा करें.
-
उसके बाद लॉगिन करें ‘Fetch Land Detail’ पर क्लिक करें. आपका खसरा नंबर डालने पर आपकी जमीन का सारा ब्योरा अपने आप दिखने लगेगा.
-
अंत में अपनी फोटो और राशन कार्ड/फैमिली आईडी की जानकारी भरकर ‘e-Sign’ करें और फॉर्म सबमिट कर दें. इस प्रकार आप आसान तरीके से फार्मर आईडी बनवा सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह