खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 14 May, 2026 6:24 PM IST
31 मई से पहले खाते में रखें 436 रुपये, वरना बंद हो सकता है 2 लाख का बीमा कवर (Image Source-AI generate)

केंन्द्र सरकार लोगों के लिए कई सरकारी योजनाएं चला रही है और इन्हीं में से एक है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) जिसमें कई लोग शामिल है. साथ ही बता दे कि यह योजना पिछले 11 वर्षों से लोगों को बेहद कम प्रीमियम पर जीवन बीमा सुरक्षा दे रही है. खास बात यह है कि केवल 436 रुपये सालाना जमा कर किसी भी कारण से मृत्यु होने पर परिवार को 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलती है और इस योजना को लेकर सरकार ने बड़ा अपडेट दिया है कि 31 मई से पहले अपने बैंक खाते में कम से कम 436 रुपये जरूर रखें. ऐसा नहीं करने पर आपका बीमा कवर बंद हो सकता है.

क्या है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना?

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक साल की टर्म इंश्योरेंस योजना है, जिसे केंद्र सरकार ने वर्ष 2015 में शुरू किया था. इसका उद्देश्य कम खर्च में आम लोगों को जीवन बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराना है और इस योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की आयु के बैंक या डाकघर खाताधारक शामिल हो सकते हैं. इस योजना के तहत बीमाधारक की किसी भी कारण से मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को 2 लाख रुपये का बीमा कवर मुहैया कराया जाता है.

केवल 436 रुपये में मिलता है 2 लाख का बीमा

अगर आप इस योजना में शामिल होते है तो आपको वार्षिक प्रीमियम केवल 436 रुपये देना होता है और साथ ही यह राशि हर साल ग्राहक के बैंक खाते से ऑटो-डेबिट के जरिए काटी जाती है. इसके अलावा, योजना की अवधि हर साल 1 जून से अगले वर्ष 31 मई तक रहती है. ऐसे में यदि खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं होगा, तो प्रीमियम नहीं कट पाएगा और बीमा कवर निष्क्रिय हो सकता है. इसलिए योजना के लाभार्थियों से यह अपील की जाती है कि वह अपने खाते में पैसा 31 मई तक बैलेंस रखें वरना आप इस योजना से वंचित हो सकते हैं.

55 वर्ष तक जारी रह सकता है लाभ

अगर कोई व्यक्ति 50 वर्ष की उम्र से पहले इस योजना से जुड़ जाता है, तो वह 55 वर्ष की आयु तक इसका लाभ ले सकता है. हालांकि इसके लिए हर साल प्रीमियम जमा करना जरूरी होगा और योजना का नवीनीकरण (Renewal) सालाना आधार पर किया जाता है. यानी हर वर्ष योजना को एक्टिव बनाए रखने के लिए प्रीमियम का भुगतान करना होता है.

(Image Source-AI generate)

कौन लोग ले सकते हैं योजना का फायदा?

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं.

  •  आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए

  •  बैंक या डाकघर में बचत खाता होना जरूरी है

  •  आधार कार्ड और बेसिक KYC जरूरी है

  •  खाते से ऑटो-डेबिट की सहमति देनी होती है

कैसे करें आवेदन?

सरकार ने योजना में आवेदन की प्रक्रिया को बेहद आसान बनाया है. इच्छुक व्यक्ति बैंक शाखा, डाकघर या ऑनलाइन माध्यम से भी इसमें शामिल हो सकते हैं.

इसके अलावा, इस योजना की खास बात यह है कि आवेदन के लिए किसी मेडिकल टेस्ट की जरूरत नहीं होती. यही वजह है कि ग्रामीण और कम आय वर्ग के लोग भी बड़ी संख्या में इस योजना से जुड़ रहे हैं और योजना का लाभ उठा रहे हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Jeevan Jyoti Bima Yojana policy Renewal Update Maintain Minimum Balance Before 31 may for Insurance benefits
Published on: 14 May 2026, 06:31 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now