कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान? Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 16 July, 2026 1:45 PM IST
फसल बीमा में फर्जी क्लेम करना पड़ेगा भारी (Image Source-AI generate)

देश के किसान भाइयों और बहनों को सरकार आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए कई सरकारी योजनाएं चला रही है, जिसका फायदा देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है. इसी क्रम में सरकार ने पीएम फसल बीमा की शुरुआत की है, ताकि उन किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिल सकें, जिनकी फसलें सूखा, बाढ़ या बेमौसम बारिश से बर्बाद हो जाती है और उनको भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है.

वहीं, कुछ किसान इस सरकारी योजना का लाभ गलत तरीके फर्जी कागजात देकर उठा रहे हैं, जिसका उन किसानों को बड़ा जुर्माना भरना पड़ेगा.

फर्जी दावा करने पर क्या हो सकती है कार्रवाई?

अगर आप भी पीएम फसल योजना का लाभ फर्जी तरीके से उठा रहे हैं और जांच में यह साबित हो जाता है कि किसी किसान या व्यक्ति ने गलत जानकारी देकर, फर्जी दस्तावेज लगाकर या जानबूझकर झूठा नुकसान दिखाकर बीमा क्लेम किया है. ऐसे में सबसे पहले उसका दावा निरस्त किया जा सकता है. यदि बीमा राशि पहले ही जारी हो चुकी है, तो संबंधित एजेंसी उस राशि की वसूली भी कर सकती है.

इसके अलावा, मामले की गंभीरता के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़े मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. दोष सिद्ध होने पर न्यायालय के निर्णय के अनुसार जुर्माना, कारावास या दोनों प्रकार की सजा हो सकती है. 

किन गलतियों से बचना चाहिए?

अगर आप फसल बीमा योजना में आवेदन कर रहे हैं तो यह सावधानी बरतनी जरुरी है-

  • किसी अन्य व्यक्ति की जमीन पर दावा करना

  • फसल का गलत विवरण देना

  • नकली दस्तावेज जमा करना

  • नुकसान का झूठा आकलन प्रस्तुत करना या जानबूझकर गलत जानकारी देना

आवेदन के बाद इन दस्तावेजों को सुरक्षित रखें

अगर आपका आवेदन पूरा हो गया है तो इसके बाद उसकी रसीद, आवेदन संख्या, बैंक विवरण, भूमि संबंधी दस्तावेज, फसल का विवरण और अन्य जरूरी कागजात सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है. भविष्य में यदि किसी प्रकार की जांच या क्लेम प्रक्रिया होती है, तो यही दस्तावेज आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रमाण बनते हैं.

यदि प्राकृतिक आपदा के कारण फसल को नुकसान होता है, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर इसकी सूचना संबंधित कृषि विभाग, बीमा कंपनी या बैंक को अवश्य दें. समय पर सूचना देने से सर्वे प्रक्रिया आसान होती है और क्लेम का निपटारा भी तेजी से किया जा सकता है.

किसी भी संशय की स्थिति में कहां लें जानकारी?

अगर आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेजों या योजना के नियमों को लेकर किसी प्रकार का भ्रम हो, तो किसान कृषि विभाग, संबंधित बैंक, बीमा कंपनी या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. आधिकारिक स्रोतों से जानकारी लेने से गलतियों की संभावना कम हो जाती है और भविष्य में कानूनी या आर्थिक परेशानी से भी बचाव होता है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: PM Fasal Bima Yojana Fake Crop Insurance Claims Ban Rules
Published on: 16 July 2026, 01:59 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now