Success Story: जायटॉनिक टेक्नॉलोजी ने बदली खेती की तस्वीर, किसान की आय हुई दोगुनी, जानें कैसे? Success Story: जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से किसान कैसे बढ़ा रहे हैं उत्पादन और घटा रहे हैं खेती की लागत? बदलते मौसम में बकरी पालन: पोषण एवं चारा प्रबंधन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 1 August, 2026 12:21 PM IST
PM फसल बीमा योजना (Image Source-AI generate)

देश के किसान इस समय खरीफ फसलों की तैयारी करने में व्यस्त है और ऐसे में राजस्थान सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत की खबर दी है, जिससे किसान बहन-भाइयों के चेहरे खिल उठे हैं. राज्य सरकार ने खराब मौसम को देखते हुए किसानों की परेशानी को समझते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2026-27 की फसलों का बीमा कराने की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया है, तो चलिए आगे इस लेख में जानें क्या है योजना में आवेदन करने की आखिरी तारीख.

राजस्थान में खरीफ सीजन के लिए कितनी कंपनियों का हुआ चयन?

राज्य के किसानों के लिए राजस्थान सरकार ने खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए चार बीमा कंपनियों का चयन किया है. ये चयनित कंपनियां राज्य के अलग-अलग जिलों में किसानों को फसल बीमा की सुविधा उपलब्ध कराएंगी, जिसके तहत किसान भाइयों और बहनों को  प्राकृतिक आपदाओं और अन्य अधिसूचित जोखिमों से होने वाले फसल नुकसान के खिलाफ बीमा सुरक्षा दी जाएंगी.

फसल बीमा कहां करा सकते हैं?

अगर आप किसान ने और आप प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में इच्छुक है. साथ ही इस सरकारी योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो ऐसे में राज्य के किसान खरीफ 2026 की फसलों का बीमा कराने के लिए कई माध्यमों का इस्तेमाल कर सकते हैं-

  • किसान राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल

  • अपने नजदीकी बैंक

  • सहकारी समिति

  • कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या अन्य अधिकृत वित्तीय संस्थान के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं.

किसानों को कितना देना होगा प्रीमियम?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की एक बड़ी खासियत किसानों के लिए निर्धारित रियायती प्रीमियम दर है, जिसके तहत खरीफ मौसम की खाद्यान्न, दलहन और तिलहन फसलों के लिए किसानों को बीमित राशि का केवल 2 प्रतिशत प्रीमियम देना होता है.

वहीं रबी मौसम की खाद्यान्न, दलहन और तिलहन फसलों के लिए किसान का प्रीमियम 1.5 प्रतिशत निर्धारित है. इसके अलावा वाणिज्यिक और बागवानी फसलों के लिए किसानों को 5 प्रतिशत प्रीमियम देना होता है. निर्धारित सीमा से अधिक शेष प्रीमियम राशि का भार केंद्र और राज्य सरकार द्वारा साझा किया जाता है, जिससे किसानों को काफी हद तक राहत मिल जाती है.

फसल बीमा योजना में आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

अगर आपने अभी तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में आवेदन नहीं किया है, तो घबराएं नहीं. राज्य सरकार ने फसल बीमा की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 16 अगस्त 2026 कर दिया है. ऐसे में किसान बिना किसी टेंशन के योजना में अप्लाई कर सकते हैं. साथ सरकार ने किसान भाइयों और बहनों से यह अपील की है कि वह आखिरी तारीख का इंतजार न करें जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर दें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Fasal Bima Yojana 2026 Application Deadline Extended Know New last Date
Published on: 01 August 2026, 12:25 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now