खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 16 March, 2023 12:06 PM IST
16 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतें

देश में पेट्रोल और डीजल दो सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले ईंधन हैं. इसलिए हर सुबह इसकी नई कीमतें जारी की जाती है. हर रोज की तरह आज गुरुवार सुबह भी तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं.

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा अपडेट

भारत के अधिकांश हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. चेन्नई में, पेट्रोल 102.73 रुपये प्रति लीटर पर खुदरा बिक रहा है, जबकि डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा 106.31 रुपये प्रति लीटर है. वहीं यहां डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. कोलकाता में पेट्रोल प्रति लीटर 106.03 रुपये मिल रहा है जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर

लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर

पटना में पट्रोल 107.57 रुपये प्रति लीटर और 94.51 रुपये प्रति लीटर

जयपुर में पट्रोल 109.39 रुपये प्रति लीटर और 94.34 रुपये प्रति लीटर

भोपाल में पट्रोल 108.65 रुपये प्रति लीटर और 93.99 रुपये प्रति लीटर

बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम करीब नौ महीने से स्थिर हैं. ईंधन की दरों में आखिरी देशव्यापी बदलाव पिछले साल 21 मई को हुआ था, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर दी थी.

ये भी पढ़ेंः कहीं सस्ता तो कहीं महंगा हुआ दाम, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले चेक करें रेट

यहां आपको ये भी बता दें कि भारत में ईंधन की कीमतें माल और सेवा कर (जीएसटी) के तहत नहीं हैं. बल्कि मूल्य वर्धित कर (वैट), माल ढुलाई शुल्क और स्थानीय करों जैसे विभिन्न कारकों से प्रभावित होने की वजह से कीमतें अलग-अलग राज्यों में भिन्न होती हैं.

English Summary: Petrol Diesel Prices March 16: Check fuel rates in your city
Published on: 16 March 2023, 12:14 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now