‘पोटैटो किंग’ मनोहर सिंह: आलू की खेती से 30 करोड़ टर्नओवर और 80 करोड़ का मजबूत FPO नेटवर्क Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 30 December, 2022 11:26 AM IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव (Crude Oil Price) में लगातार उतार चढ़ाव जारी है. लेकिन भारत में कई महीनों से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. आज, साल 2022 का आखिरी दूसरा दिन यानी कि 30 दिसंबर 2022 है. ऐसे में सबके मन में सवाल है कि आखिरकार नए साल पर पेट्रोल-डीजल के क्या दाम होंगे या फिर जो लोग अपनी गाड़ी से नए साल का जश्न मनाने जाने वाले हैं उनके लिए भी ये जानना बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है कि उनके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव क्या चल रहे हैं. इसलिए हम आपके लिए पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव की जानकारी लेकर आए हैं. 

भारतीय ऑयल कंपनियों के मुताबिक, बीते 7 सात महीने यानी कि मई महीने से देश के कई प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. लेकिन इस दौरान देश के कुछ शहरों में स्थानीय टैक्स, डीलर कमीशन के अलावा वैट आदि में बदलाव की वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी और बढ़ोतरी देखी जाती रही है.

आज 30 दिसंबर, 2022 के लिए भारतीय सरकारी ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दिए है. आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आपको जैसा की हमने बताया कि साल 2022 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों के मोर्चे पर ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि नए साल पर भी पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर रह सकते हैं.

ऐसे में चलिए जानते है आज शुक्रवार को आपके शहर में पेट्रोल और डीजल कितने रुपये प्रति लीटर बीक रहा है.

जानें, प्रमुख महानगरों के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

महानगरों के नाम

डीजल के दाम

पेट्रोल के दाम

दिल्ली

89.62

96.72

मुंबई

94.27

106.31

कोलकाता

92.76 

106.03

चेन्नई

94.24

102.63

ये भी पढ़ेंः पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव: आपके शहर में इतने रुपये प्रति लीटर पहुंचा दाम

जानें, अलग-अलग शहरों के पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

शहर के नाम

पेट्रोल रुपए प्रति लीटर

डीजल रुपए प्रति लीटर

जयपुर

108.48

93.72

पटना

107.24

94.04

English Summary: Petrol Diesel New Year 2023 Price update
Published on: 30 December 2022, 11:32 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now