RFOI Award 2025: UP के सफल किसान मनोहर सिंह चौहान को मिला RFOI अवार्ड, अजय मिश्र टेनी ने किया सम्मानित RFOI - First Runner-Up: सफल किसान लेखराम यादव को MFOI Awards 2025 में मिला RFOI-फर्स्ट रनर-अप अवार्ड, अजय मिश्र टेनी ने किया सम्मानित RFOI Award 2025: केरल के मैथ्यूकुट्टी टॉम को मिला RFOI Second Runner-Up Award, 18.62 करोड़ की सालाना आय से रचा इतिहास! Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 5 May, 2020 12:28 PM IST

देश में अब लॉकडाउन (Lockdown) 17 मई तक बढ़ा दिया गया है. इस लॉकडाउन के बढ़ जाने के बाद अब विभिन्न राज्यों में फंसे मजदूर और स्टूडेंट्स अपने घर वापस जाना चाहते हैं. ऐसे में उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वे अपने घर तक जाने वाली ट्रेन का पता कैसे करें? ट्रेन अथवा बस में सीट कैसे बुक करें ? ऐसे तमाम सवाल लोगों के मन में आने लगे हैं. यदि आप उत्तर प्रदेश के हैं तो हम आपको बता रहे हैं सही तरीका, ताकि आप सुरक्षित अपने घर वापस पहुंच सकें.

लोगों की इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश की सरकार ने सोमवार को कुछ ट्वीट किए. उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री ने कहा है,"लॉकडाउन के कारण अपने घर तक पहुंच पाने में असमर्थ लोगों की सुविधा हेतु हमारी सरकार ने एक रजिस्ट्रेशन पोर्टल  http://jansunwai.up.nic.in प्रारंभ किया है.  दूसरे राज्यों में निवासरत उत्तर प्रदेश के नागरिक एवं उत्तर प्रदेश में निवासित अन्य प्रदेशों के निवासी इस पोर्टल पर पंजीयन करा सकते हैं.

बता दें , उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए यह सुविधा मंगलवार 5 मई, 2020 की दोपहर से जनसुनवाई पोर्टल के एंड्रॉयड ऐप पर भी उपलब्ध हो जाएगी. पंजीयन हेतु आवश्यक सभी जानकारियां भी आवेदक को देनी होंगी. यदि जानकारी गलत पाई जाती है, तो महामारी अधिनियम या आपदा प्रबंधन अधिनियम के अन्तर्गत उस व्यक्ति पर कार्रवाई की जा सकती है.

आवेदन करने के लिए इस लिंक पर विजिट करें http://jansunwai.up.nic.in/covid19_migrant_application_other

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा ट्वीट देखने के लिए लिंक पर विजिट करें - https://twitter.com/myogiadityanath/status/1257321594218668039

English Summary: People trapped in lockdown can apply here for going back to home
Published on: 05 May 2020, 12:31 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now