Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Union Budget 2026-27: बजट की थाली सजी रही, किसान फिर भूखा ही लौटा! Union Budget 2026-27: बजट में किसानों को क्या मिला, जानिए बड़े ऐलान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 10 February, 2026 3:20 PM IST
पूसा कृषि विश्वविद्यालय संस्थान में 1541 आम के पेड़ों के फलों की नीलामी होगी (Image Source- Freepik)

अगर आप भी आम के बड़े व्यापारी है या फिर आम बागों का ठेका लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए एक अहम अवसर है. बिहार के समस्तीपुर जिले में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (RPCAU), पूसा ने वर्ष 2026 की फलन अवधि के लिए अपने आम बागों की नीलामी करना शुरु कर दी है, जिसके तहत कुल 1541 आम के पेड़ों के फलों की बिक्री की जाएगी.

खास बात यह है कि इसमें पेड़ों की नहीं, बल्कि सिर्फ फलों की नीलामी की जा रही है, जिससे कारोबारियों को सीधे मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा.

चार आम बाग, 1541 पेड़ों के फल होंगे नीलाम

किसान भाई ध्यान से इस बात को जान लें, विश्वविद्यालय द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, नीलामी में पूसा और बिरौली क्षेत्र के कुल चार आम बाग शामिल किए गए हैं. इनमें पेड़ों की संख्या इस प्रकार है-

  • पन्यूलैब (SRI) आम बाग, पूसा-1: 273 पेड़

  • घरारी आम बाग, बिरौली-3: 576 पेड़

  • मेजकोठी आम बाग, बिरौली-4: 211 पेड़

  • मेजकोठी आम बाग, बिरौली-5: 481 पेड़

टेंडर प्रक्रिया से होगी बिक्री

आम करोबारी इस बात को सही प्रकार से समझ लें कि विश्वविद्यालय के उद्यान विभाग आम बागों के फलों की बिक्री मुहरबंद निविदा (सीलबंद टेंडर) के माध्यम से की जाएगी. इच्छुक कारोबारी 19 फरवरी 2026 की शाम 5 बजे तक अपना टेंडर जमा कर सकते हैं और टेंडर केवल रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के जरिए ही स्वीकार किए जाएंगे. साथ ही इन्हें विभागाध्यक्ष, उद्यान विभाग, स्नातकोत्तर कृषि महाविद्यालय, आरपीसीएयू, पूसा के पते पर भेजना होगा.

कब खुलेगा टेंडर?

अगर आप भी आम कारोबारी है और इस योजना में इच्छुक है, तो सभी प्राप्त निविदाएं 20 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय के सेमिनार कक्ष में खोली जाएंगी. इस दौरान उपस्थित निविदादाताओं के सामने प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और सभी आम करोबारी इस टेंडर का फायदा उठा सकें.

जमानत राशि और भुगतान नियम क्या होंगे?

इच्छुक किसानों को नीलामी में भाग लेने के लिए कारोबारियों को ₹30,000 की जमानत राशि बैंक ड्राफ्ट के रूप में जमा करनी होगी.

यदि निविदा स्वीकार हो जाती है, तो कुल ठेका राशि का 50 प्रतिशत भुगतान 72 घंटे के भीतर करना अनिवार्य होगा. शेष राशि 30 अप्रैल 2026 तक जमा करनी होगी. तय समय पर भुगतान न करने की स्थिति में  किसानों की जमानत राशि जब्त की जा सकती है.

कहां करें आवेदन?

अगर आप भी इस योजना में इच्छुक है, तो नीलामी से जुड़ी विस्तृत जानकारी, नियम और निविदा फॉर्म विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट [www.rpcau.ac.in](http://www.rpcau.ac.in) पर उपलब्ध हैं. इच्छुक कारोबारी वहां से आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी सभी शर्तें देख आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Orchard Auction 2026 begins in PUSA with 1541 mango trees up for auction mango traders know about application process here
Published on: 10 February 2026, 03:26 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now