अगर आप भी आम के बड़े व्यापारी है या फिर आम बागों का ठेका लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए एक अहम अवसर है. बिहार के समस्तीपुर जिले में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (RPCAU), पूसा ने वर्ष 2026 की फलन अवधि के लिए अपने आम बागों की नीलामी करना शुरु कर दी है, जिसके तहत कुल 1541 आम के पेड़ों के फलों की बिक्री की जाएगी.
खास बात यह है कि इसमें पेड़ों की नहीं, बल्कि सिर्फ फलों की नीलामी की जा रही है, जिससे कारोबारियों को सीधे मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा.
चार आम बाग, 1541 पेड़ों के फल होंगे नीलाम
किसान भाई ध्यान से इस बात को जान लें, विश्वविद्यालय द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, नीलामी में पूसा और बिरौली क्षेत्र के कुल चार आम बाग शामिल किए गए हैं. इनमें पेड़ों की संख्या इस प्रकार है-
-
पन्यूलैब (SRI) आम बाग, पूसा-1: 273 पेड़
-
घरारी आम बाग, बिरौली-3: 576 पेड़
-
मेजकोठी आम बाग, बिरौली-4: 211 पेड़
-
मेजकोठी आम बाग, बिरौली-5: 481 पेड़
टेंडर प्रक्रिया से होगी बिक्री
आम करोबारी इस बात को सही प्रकार से समझ लें कि विश्वविद्यालय के उद्यान विभाग आम बागों के फलों की बिक्री मुहरबंद निविदा (सीलबंद टेंडर) के माध्यम से की जाएगी. इच्छुक कारोबारी 19 फरवरी 2026 की शाम 5 बजे तक अपना टेंडर जमा कर सकते हैं और टेंडर केवल रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के जरिए ही स्वीकार किए जाएंगे. साथ ही इन्हें विभागाध्यक्ष, उद्यान विभाग, स्नातकोत्तर कृषि महाविद्यालय, आरपीसीएयू, पूसा के पते पर भेजना होगा.
कब खुलेगा टेंडर?
अगर आप भी आम कारोबारी है और इस योजना में इच्छुक है, तो सभी प्राप्त निविदाएं 20 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय के सेमिनार कक्ष में खोली जाएंगी. इस दौरान उपस्थित निविदादाताओं के सामने प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और सभी आम करोबारी इस टेंडर का फायदा उठा सकें.
जमानत राशि और भुगतान नियम क्या होंगे?
इच्छुक किसानों को नीलामी में भाग लेने के लिए कारोबारियों को ₹30,000 की जमानत राशि बैंक ड्राफ्ट के रूप में जमा करनी होगी.
यदि निविदा स्वीकार हो जाती है, तो कुल ठेका राशि का 50 प्रतिशत भुगतान 72 घंटे के भीतर करना अनिवार्य होगा. शेष राशि 30 अप्रैल 2026 तक जमा करनी होगी. तय समय पर भुगतान न करने की स्थिति में किसानों की जमानत राशि जब्त की जा सकती है.
कहां करें आवेदन?
अगर आप भी इस योजना में इच्छुक है, तो नीलामी से जुड़ी विस्तृत जानकारी, नियम और निविदा फॉर्म विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट [www.rpcau.ac.in](http://www.rpcau.ac.in) पर उपलब्ध हैं. इच्छुक कारोबारी वहां से आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी सभी शर्तें देख आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह