Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 24 April, 2022 10:00 PM IST
प्याज की कीमत

देश में जहां हर चीज के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ प्याज के भाव में गिरावट का भारी दौर जारी है. इसके चलते राजस्थान बाजार में पिछले दो दिन में प्याज का औसतन 15 से 25 हजार कट्टे की आवक हो रही है. जबकि यह आवक अप्रैल माह में 50 हजार तक पहुंच जाती है. लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं है. प्याज की कीमत (onion price) में गिरावट देखते हुए ज्यादातर किसानों ने प्याज की खुदाई को कम करना शुरू कर दिया है. किसानों का यह भी कहना है कि परिवहन लागत अधिक होने के कारण वह अपने प्याज के खेतों से सीधे ग्राहकों को प्याज बेच कर लाभ कमा रहे हैं.

मंडी में प्याज 2 से 5 रुपए किलो बिक रहा (Onion is being sold for 2 to 5 rupees a kg in the market)

जिले के व्यापारियों का कहना है कि, पिछले साल प्याज के अच्छे भाव होने के कारण कई किसानों ने प्याज की खेती (farming of onion) सबसे अधिक की है. लेकिन समय पर सिंचाई व अन्य सुविधाएं ना होने पर प्याज की गुणवत्ता बहुत कम हो गई है. व्यापारियों का यह भी कहना है, कि मंडी में आने वाले प्याज 2 से 5 रुपए किलो बिक रही है.

देखा जाए तो मार्च माह के शुरुआत में प्याज के अच्छे भाव प्राप्त हुए थे. लेकिन जिले में परिवहन लागत व मजदूरों व अन्य संसाधनों की कमी के कारण प्याज उत्पादक (onion grower) ने दूसरी मंडियों में अपने पैर पसारना शुरू कर दिए हैं. जिसका परिणाम अब मंडी में साफ देखने को मिल रहा है.

ये भी पढ़े ः प्याज की खेती (Onion cultivation) से अधिक उत्पादन कैसे लें?

किसानों क्यों कम कर रहे खुदाई

किसानों का कहना हैं कि खेत में बुवाई ज्यादा होने और साथ ही परिवहन की लागत अधिक होने से प्याज की कीमत (onion price) गिर रही है. प्याज की गुणवत्ता कम होने के कारण मंडी के व्यापारी भी इन्हें खरीदने से बच रहे हैं.

इन सब परेशानियों के कारण सीकर जिले के किसानों ने प्याज की खुदाई (Onion Digging) पर रोक लगा दी है. जिले में कुछ किसान बहुत कम मात्रा में प्याज की खुदाई कर रहे हैं.

English Summary: Onion being sold in the market for Rs 2 to 5 a kg, farmers stopped digging
Published on: 24 April 2022, 06:09 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now