Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 22 May, 2022 10:00 PM IST
OLA ने एक दम से बढ़ाए इलेक्ट्रिक स्कूटर के दाम

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric)  ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा झटका दिया है. दरअसल कंपनी ने एक अच्छी खबर के साथ बुरी खबर भी साथ लाई है. अगर आप भी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाना पसंद करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है.

आपको बता दें कि, कंपनी ने जहां एक तरफ अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग विंडो को ओपन किया है. यानी की अब आप ओला इलेक्ट्रिक S1 और S1 प्रो स्कूटर की बुकिंग को सरलता से कर पाएंगे. लेकिन वहीं दूसरी तरफ कंपनी ने एक दम से S1 प्रो मॉडल की कीमत के दाम में वृद्धि कर दी है. बताया जा रहा है कि, अब से मार्केट में S1 प्रो मॉडल का इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने के लिए आपको 10,000 रुपए अधिक देने होंगे. देखा जाए तो अब आपको यह स्कूटर लगभग 1.40 लाख रुपए तक शोरूम से मिलेगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कंपनी ने पिछले साल 15 अगस्त के दिन S1 प्रो को 1.30 लाख रुपए के साथ लांच किया था.

ऐसे करे S1 और S1 प्रो स्कूटर की बुकिंग

अगर आप भी ओला का S1 और S1 प्रो स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो आपको कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट olaelectric.com पर जाना होगा. जहां आपको पर्चेज नाउ के ऑप्शन पर क्ल्कि करना होगा. इस ऑप्शन की मदद से ही आप ओला S1 स्कूटर बुकिंग कर सकते हैं. अभी ओला S1 स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 1 लाख रुपए तक और वहीं S1 प्रो की एक्स-शोरूम कीमत 1.40 लाख रुपए तक है.

अगर हम दिल्ली में इन इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooter) की बात करें, तो दिल्ली में 85 हजार रुपए और 1.20 लाख रुपए तक में यह स्कूटर उपलब्ध हैं. कुछ शहरों जैसे- गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान आदि में इन इलेक्ट्रिक स्कूटर पर बेहतर सब्सिडी दी जा रही है.

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स

  • ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में ग्राहकों की सुविधा के लिए 7-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है और साथ ही इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3GB रैम के साथ चिपसेट मौजूद है.

  • इसके अलावा इस स्कूटर में 4G, वाईफाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है.

  • इन इलेक्ट्रिक स्कूटर में आप अपनी सुविधा के मुताबिक, डिजिटल मीटर, पुराने गाड़ी जैसा मीटर या दूसरा फॉर्मेट चुन सकते हैं.

  • इसके अलावा ओला का यह स्कूटर फैमिली मेंबर्स के हिसाब से स्कूटर की स्पीड लिमिट भी तय करने में आपकी मदद करेगा.

  • लंबे समय तक चलने के लिए इसमें 8.5 किलोवॉट पीक पावर जनरेट करने वाली मोटर दी गई है और साथ ही इसमें 3.9 किलोवॉट कैपेसिटी वाली बैटरी भी है.

  • ओला S1 स्कूटर की अधिकतम स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है.

  • यह स्कूटर 6 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है और ओला के हाइपरचार्ज स्टेशन पर पर लगभग 18 से 20 मिनट में 50 प्रतिशत तक बैटरी चार्ज हो जाती है.

  • ग्राहकों की सुविधा के लिए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में रिवर्स मोड भी दिया गया है.

  • इसके अलावा इसमें फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं.

English Summary: OLA has increased the price of electric scooter at once
Published on: 22 May 2022, 03:12 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now