Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 29 October, 2021 5:15 PM IST
Facebook New Name

आजकल शायद ही ऐसा कोई होगा, जो सोशल मीडियाल पर एक्टिव ना रहता हो. यानि आज के दौर पर हर कोई सोशल मीडिया से जुड़ा है. सोशल मीडिया का एक प्लेटफ़र्म फेसबुक भी है. इस प्लेटफॉर्म को बड़ी तदाद में यूज किया जाता है. ऐसे में फेसबुक यूजर के लिए एक बड़ खबर है.

दरअसल, फेसबुक  के नाम को लेकर एक खबर सामने आ रही है कि फेसबुक का नाम बदलकर मेटा रख दिया गया है. इस बात की जानकारी फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने अपनी कंपनी के कनेक्ट इवेंट में दी है.

इसके साथ ही जुकरबर्ग ने कहा है कि  "हम एक ऐसी कंपनी हैं, जो कनेक्ट करने के लिए तकनीक बनाती है. हम एक व्यापक रूप से बड़ी निर्माता अर्थव्यवस्था को अनलॉक कर सकते हैं.

आपको बता दें कि फेसबुक कंपनी के मालिक मार्क जकरबर्ग चाहते हैं कि उनकी कंपनी को केवल एक सोशल मीडिया कंपनी के तौर पर ना पहचाना जाए. 

यानि फेसबुक को सोशल मीडिया प्लेटफोर्म से अलग हटकर एक नए नाम से भी जाना जाए. इसके लिए फेसबुक कंपनी के मालिक ने यह पहल की है.

जहाँ फेसबुक को मेटावर्स वर्ल्ड (Metaverse World) के रूप में पहचाने की तैयारी की जा रही है. वहीं, मेटावर्स एक अलग ही दुनिया है, जो कि पूरी तरह से इंटरनेट पर निर्भर है. मेटावर्स के लिए फेसबुक लगातार निवेश भी कर रहा है. फेसबुक के अलावा कई अन्य कंपनियां भी मेटावर्स बनने पर विचार कर रही हैं.

ये खबर भी पढ़ें: फेसबुक व्हाट्सऐप पर बड़ी जालसाझी, कभी ना साझा करें ऐसी जानकारी

इसके लिए कंपनी 10 हजार लोगों को हायर भी करेगी, जो मेटावर्स बनाने में कंपनी की मदद करेंगे. मेटावर्स को आप वर्चुअल रियलिटी के तौर पर समझ सकते हैं.  

यह आज के युवाओं के लिए एक बड़ी और अहम् खबर है. जुकरबर्ग का कहना है कि यह नई घोषणा फेसबुक यूजर्स के लिए बड़ी रोमांचित खबर होगी.  

English Summary: now facebook's new name is meta, know the reason
Published on: 29 October 2021, 05:18 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now