Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 15 March, 2025 4:33 PM IST
Nominations for Padma Awards-2026

Nominations for Padma Awards-2026: गणतंत्र दिवस, 2026 के अवसर पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन नामांकन या सिफारिशें 15 मार्च 2025 से शुरू हो गई हैं. नामांकन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 है. यह पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं और इन्हें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को दिया जाता है.

नामांकन या सिफारिशें राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन की जा सकती हैं. सरकार का लक्ष्य है कि यह पुरस्कार जनता के बीच से योग्य लोगों को मिलें, इसलिए सभी नागरिकों से इसमें भाग लेने का आग्रह किया गया है. ऐसे में आइए इस ख़बर के बारे में विस्तार से जानते हैं-

पद्म पुरस्कार क्या हैं? 

पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं. इन्हें तीन श्रेणियों में बांटा गया है: 

  1. पद्म विभूषण (उत्कृष्ट और असाधारण सेवा के लिए)

  2. पद्म भूषण (उच्च स्तरीय विशिष्ट सेवा के लिए)

  3. पद्म श्री (किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए)

यह पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान, इंजीनियरिंग, लोक कार्य, व्यापार और उद्योग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को दिए जाते हैं. 

कौन कर सकता है नामांकन?

- कोई भी नागरिक किसी योग्य व्यक्ति का नामांकन कर सकता है. 

- व्यक्ति खुद भी अपना नामांकन कर सकते हैं. 

- महिलाएं, समाज के कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांग और समाज सेवा में लगे लोगों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाता है. 

कौन हैं पात्र?

- सभी व्यक्ति, चाहे उनका जाति, पद, लिंग या व्यवसाय कुछ भी हो, पद्म पुरस्कार के लिए पात्र हैं. 

- हालांकि, सरकारी कर्मचारी (चिकित्सक और वैज्ञानिकों को छोड़कर) इस पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं. 

नामांकन कैसे करें?

  1. राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर जाएं.

  2. नामांकन फॉर्म भरें और सभी जरूरी जानकारी दें.

  3. अनुशंसित व्यक्ति की उपलब्धियों और सेवा का विवरण (अधिकतम 800 शब्दों में) लिखें.

  4. सभी दस्तावेज और विवरण सही होने के बाद फॉर्म जमा करें.

अधिक जानकारी कहां मिलेगी? 

- गृह मंत्रालय की वेबसाइट: लिंक  

- पद्म पुरस्कार पोर्टल: लिंक 

English Summary: Nominations for Padma Awards-2026 begins know how to apply
Published on: 15 March 2025, 04:38 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now