Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Union Budget 2026-27: बजट की थाली सजी रही, किसान फिर भूखा ही लौटा! Union Budget 2026-27: बजट में किसानों को क्या मिला, जानिए बड़े ऐलान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 3 February, 2026 5:09 PM IST
बिहार बजट 2026 में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान (Image Source-AI generate)

बिहार सरकार ने महिलाओं को दी है बड़ी खुशखबरी और इसके पाछे का कारण है वित्त वर्ष 2026-27 का सबसे बड़ा बजट जो मंगलवार को पेश किया गया है, जिसके तहत वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ₹3,47,589.76 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया, जो पिछले साल के ₹3.17 लाख करोड़ के बजट से काफ़ी अधिक है.

बता दें कि इस बजट में बिहार सरकार ने फोकस विशेष रुप से महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीब परिवारों के जीवन स्तर में वास्तविक बदलाव लाने पर केंद्रित किया है, जिसमें महिला रोजगार को लेकर भी वित्त मंत्री ने बड़े ऐलान किए है, जिसकी मदद से महिलाओं को नई दिशा मिलेगी और वह अपना खुद का व्यवसाय शुरु कर सकेंगी.

किसानों की आय बढ़ाने की तैयारी

बजट वित्त वर्ष 2026-27 में किसान भाइयों के लिए चौथे कृषि रोडमैप को जारी रखने की घोषणा की गई है, जिसके तहत कृषि उत्पादन बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, भंडारण क्षमता बढ़ाने और किसानों को बाज़ार से जोड़ने पर काम होगा. साथ ही बिहार सरकार ने स्थानीय हाट-बाज़ारों को मजबूत करने पर भी ज़ोर दिया है, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए बड़े शहरों पर निर्भर न रहना पड़े.

महिलाओं को मिलेगी दो लाख की मदद

बिहार बजट 2026 इस बार महिलाओं के लिए हर मायने में बेहद ही खास है, क्योंकि इस बजट में विशेष तौर पर महिलाओं के विकास पर जोर दिया गया है. वित्त मंत्री के मुताबिक अब तक 1.56 करोड़ महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल चुका है और इन योजनाओं के तहत महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता देने के लिए पहले चरण में ₹10,000 की राशि दी जा चुकी है, ताकि महिलाएं कोई छोटा-मोटा व्यवसाय शुरु कर सकें.

अब सरकार ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए बड़ा ऐलान किया है बजट घोषणा में की अब महिलाओं को अपना खुद के व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए 2 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी. इससे महिला उद्यमिता, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण महिला रोजगार को नई गति मिलने की उम्मीद है.

युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस

नीतिश सरकार ने इस बजट में रोजगार और स्वरोजगार को प्रमुख एजेंडा बनाया है. सरकार का मानना है कि जब तक युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा तब तक पूरी तरह से विकास कहीं न कहीं नहीं होगा, जिससे राज्य के युवा पिछड़ जाएंगे और विकास की रफ्तार रुक जाएंगी. इसलिए अब महिला रोजगार योजनाओं के साथ-साथ युवाओं के लिए कौशल विकास, ट्रेनिंग और उद्यमिता को बढ़ावा देने की बात भी बजट में कही गई और यह ऐलान किया गया की आने वाले वर्षों में स्टार्ट-अप, स्किल सेंटर और स्वरोजगार योजनाओं पर खर्च बढ़ाया जाएगा.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Nitish government presented Bihar budget Rs 347,589 crore. How much relief was given to women
Published on: 03 February 2026, 05:16 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now