बस्तर के जंगलों का ‘खुला औषधालय’ खतरे में! मंजूर गोड़ी समेत कई दुर्लभ जड़ी-बूटियां विलुप्त होने की कगार पर Escorts Kubota ने मनीष शर्मा को एग्री बिजनेस का प्रेसिडेंट नियुक्त किया, ट्रैक्टर और Agri Business की संभालेंगे जिम्मेदारी पारंपरिक मेहनत से आधुनिक तकनीक तक: STIHL MS 382 ने आसान किया राजू राम का काम! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 22 September, 2026 4:30 PM IST

राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (एनएचआरडीएफ), नई दिल्ली द्वारा 21 से 25 सितंबर 2026 तक मुख्यालय, नई दिल्ली में "मशरूम उत्पादन प्रौद्योगिकी एवं कटाई उपरांत प्रबंधन" विषय पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिल्ली, बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, एवं उत्तर प्रदेश से आए प्रतिभागियों ने भाग ले रहे हैं. प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन नवीन कुमार राय, डायरेक्टर एवं जनरल मैनेजर, NABARD, नई दिल्ली द्वारा किया गया.

मुख्य अतिथि का स्वागत डॉ. पी.के. गुप्ता, निदेशक, NHRDF द्वारा पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर किया गया. मुख्य अतिथि ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि मशरूम उत्पादन आज के समय में एक महत्वपूर्ण एवं संभावनाशील व्यवसाय के रूप में उभर रहा है.

प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा, किसान एवं उद्यमी मशरूम उत्पादन को व्यवसाय के रूप में अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं. उन्होंने खाद्य सुरक्षा, पोषण सुरक्षा एवं आर्थिक सुरक्षा के संदर्भ में मशरूम की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने मशरूम के पोषण मूल्य, व्यावसायिक उत्पादन, विपणन, मशरूम से विभिन्न मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार करने तथा एक सफल मशरूम उद्यमी बनने के लिए आवश्यक पहलुओं पर प्रशिक्षार्थियों को जानकारी दी.

अपने संबोधन में निदेशक महोदय ने सभी प्रशिक्षार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीकों, विभिन्न मशरूम प्रजातियों तथा व्यावसायिक उत्पादन से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान को अपने क्षेत्र में लागू कर प्रशिक्षार्थी मशरूम उत्पादन एवं संबंधित व्यवसाय को आगे बढ़ा सकते हैं.

प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खाद्य, पोषण एवं आर्थिक सुरक्षा के लिए मशरूम उत्पादन को एक सतत एवं लाभकारी उद्यम के रूप में बढ़ावा देना था. प्रतिभागियों को मशरूम की वैज्ञानिक खेती, धान एवं गेहूँ के पुआल जैसे कृषि अवशेषों के उपयोग द्वारा मशरूम उत्पादन तथा फसल अवशेष जलाने के पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा. कार्यक्रम में मशरूम प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, विपणन की संभावनाओं तथा मशरूम उद्यम स्थापित करने हेतु उपलब्ध विभिन्न सरकारी सहायता योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की जाएगी.

उद्घाटन समारोह में मनोज कुमार श्रीवास्तव, सलाहकार; राहुल डबास, वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी; संजय सिंह, वरिष्ठ सलाहकार; डॉ. एस. के. तिवारी, सहायक निदेशक; एस. सी. तिवारी, सहायक निदेशक; सुधीर कुमार, सहायक निदेशक; जे. पी. शर्मा, वरिष्ठ प्रशासनिक सहायक; तथा उपस्थित रहे.

आज के कार्यक्रम का समापन मनोज कुमार श्रीवास्तव, सलाहकार द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. कार्यक्रम का समापन प्रशिक्षण कार्यक्रम की सफल पूर्णता के उपलक्ष्य में सामूहिक छायाचित्र (ग्रुप फोटोग्राफ) के साथ हुआ.

English Summary: NHRDF mushroom production technology post-harvest management training programme September 2026
Published on: 22 September 2026, 04:33 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now