कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान? Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 9 July, 2026 5:18 PM IST

राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (एनएचआरडीएफ), नई दिल्ली द्वारा 6-8 जुलाई, 2026 के दौरान "प्याज की खेती एवं कटाई उपरांत प्रबंधन" विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंत्रालय कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, मलेशिया सरकार के कृषि अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल तथा निदेशक, जेटीएस माजू जया एसडीएन. बीएचडी., मलेशिया ने भाग लिया.

कार्यक्रम का उद्घाटन 06 जुलाई, 2026 को एनएचआरडीएफ, मुख्यालय, नई दिल्ली में डॉ. पी. के. गुप्ता, निदेशक द्वारा संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया. उद्घाटन सत्र में निदेशक ने भारत एवं मलेशिया के मध्य प्याज उत्पादन तकनीकों, गुणवत्तायुक्त बीज प्रणाली तथा कटाई उपरांत प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला. प्रशिक्षण कार्यक्रम में तकनीकी व्याख्यान, क्षेत्रीय भ्रमण तथा सहभागितापूर्ण चर्चाओं का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य मलेशियाई प्रतिनिधियों की तकनीकी क्षमता का विकास करना था. कार्यक्रम का समापन 08 जुलाई, 2026 को डॉ. पी. के. गुप्ता, निदेशक, एनएचआरडीएफ के समापन उद्‌बोधन के साथ हुआ.

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्याज उत्पादन की उन्नत तकनीकों, उन्नत किस्मों, समेकित फसल प्रबंधन, कटाई उपरांत प्रबंधन, आधुनिक भंडारण, संकर (हाइब्रिड) प्याज बीज उत्पादन तथा निर्यात की संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई. कार्यक्रम में व्यवहारिक प्रशिक्षण के साथ-साथ एनएचआरडीएफ के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, करनाल, जो सब्जियों के उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित है, का भ्रमण भी कराया गया.

समापन सत्र के दौरान मलेशियाई प्रतिनिधियों ने एनएचआरडीएफ द्वारा आयोजित व्यापक तकनीकी कार्यक्रम एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण की सराहना की, उन्होंने प्याज उत्पादन तकनीक, गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन, कटाई उपरांत प्रबंधन, अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के क्षेत्रों में भविष्य में एनएचआरडीएफ के साथ सहयोग करने में गहरी रुचि व्यक्त की.

सर्टिफिकेट और अवार्ड देते हुए राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (एनएचआरडीएफ), नई दिल्ली के निदेशक डॉ. पी.के. गुप्ता

इस अवसर पर निदेशक, एनएचआरडीएफ द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल समापन पर सभी प्रतिनिधियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए.

समापन समारोह में डॉ. रजनीश मिश्रा, संयुक्त निदेशक; मनोज कुमार श्रीवास्तव, सलाहकार; राहुल डबास, वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी; संजय सिंह, वरिष्ठ सलाहकार; विजेता, सहायक प्रशासनिक अधिकारी; डॉ. एस. के. तिवारी, सहायक निदेशक; एस. सी. तिवारी, सहायक निदेशक; डॉ. गुरदीप रत्तू, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी; रवि शोकीन, अनुभाग अधिकारी; आकाश कुमार उपाध्याय, तकनीकी अधिकारी; डॉ. राजकुमार जाट, तकनीकी अधिकारी, मुख्यालय, नई दिल्ली, तथा नासिक, करनाल एवं कोयम्बटूर केंद्रों के केंद्राध्यक्ष एवं वैज्ञानिक उपस्थित रहे.

सर्टिफिकेट देते हुए राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (एनएचआरडीएफ), नई दिल्ली के संयुक्त निदेशक डॉ. रजनीश मिश्रा

कार्यक्रम का समापन संयुक्त निदेशक (उद्यानिकी), मुख्यालय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. उन्होंने सभी विशिष्ट वक्ताओं, प्रतिनिधियों एवं आयोजन समिति का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन की स्मृति में एनएचआरडीएफ के अधिकारियों एवं मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल के साथ सामूहिक छायाचित्र भी लिए गए. 

English Summary: NHRDF conducts international training on onion cultivation and post-harvest management for Malaysian delegation
Published on: 09 July 2026, 05:28 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now