Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 7 January, 2019 1:48 PM IST

दिल्ली समेत आस-पास की मंडियों में पालक की नई किस्म आई है, जो मंडियों में चर्चा का विषय बनी हुई है. इस किस्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसकी बिक्री भी खूब हो रही है. पालक की यह नईं किस्म अपने कईं गुणों के कारण मुनाफा कमा रही हैं -

चौड़े और और मोटे पत्ते : पालक की इस नईं किस्म के पत्ते पुरानी पालक के मुकाबले अधिक चौड़े और मोटे हैं. वैज्ञानिकों के अनुसार यह बिल्कुल नया और सफल प्रयोग है. इस पालक के पत्ते जितने मोटे हैं, पकने के बाद उतने ही नरम और स्वादिष्ट हो जाते हैं.

पहले के मुकाबले अधिक हरी : इस किस्म की एक अन्य खूबी यह भी है कि यह पुरानी या सामान्य पालक के मुकाबले ज़्यादा हरी है. वैज्ञानिकों के अनुसार इस पालक में पहले के मुकाबले ज्यादा प्रोटीन और विटामिन मौजूद हैं.

कटाई में आसान : इस पालक की एक खूबी यह भी है कि इसकी कटाई बेहद आसान और सुलभ है. क्योंकि यह पालक देखने में जितना मोटा है इसके पत्ते भीतर से उतने ही नरम हैं.

किसानों को हो रहा है मुनाफ़ा : यह पालक बाज़ार में एकदम नईं है फिर भी लोग इसे पसंद कर रहे हैं और किसानों से लेकर बाज़ार विक्रेता तक सब मुनाफा कमा रहे हैं. इस पालक के बाज़ार में आने से अभी फिलहाल पालक के मूल्य में कुछ विशेष उछाल नहीं आया हैं परंतु आने वाले दिनों में इसके मूल्य बढ़ सकते हैं.

English Summary: New variety of spinach in market
Published on: 07 January 2019, 01:50 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now