Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 29 May, 2026 4:03 PM IST
नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू (Image Source-AI generate)

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है, जो लोग दिल्ली के निवासी है और अभी तक राशन कार्ड नहीं बनवाया है, तो उनके पास मौका है राशन कार्ड बनवाने का. इसका इंतजार राजधानी के लोगों को कब से था, की सरकार दुबारा राशन कार्ड रजिस्ट्रेशन की शुरुआत करेंगी, तो बता दे कि आगामी 15 जून से 7.72 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे और इन्हीं राशन कार्ड के माध्यम से केंद्र सरकार की मुफ्त राशन योजना का लाभ मिलेगा.

राशन कार्ड के लिए आवेदन तिथि क्या है?

अगर आप भी केंद्र सरकार की मुफ्त राशन योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आप जल्द ही अपना राशन कार्ड बनवाएं. बता दे की रेखा गुप्ता सरकार ने नए रजिस्ट्रेशन खोलने का ऐलान कर दिया है और जिन पात्र लोगों ने अभी तक राशन कार्ड नहीं बनवाएं है. उन किसान भाइयों के पास मौका इस दस्तावेज के लिए अप्लाई करने का बता दे कि सरकार 15 जून से राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर देगी और सरकार ने इस बार करीबन 7.72 लाख नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य तय किया है, तो बिना देरी के इस अवसर का फायदा उठाए.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया क्या है?

दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया को ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है. सबसे पहले आवेदक को इस पोर्टल पर अपना यूजर अकाउंट बनाना होगा. इसके बाद वह आसानी से आवेदन फॉर्म भर सकता है. यानी की नया यूजर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवेदक को पोर्टल के “Citizen Corner” में जाकर “New User Registration” विकल्प पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आधार कार्ड की जानकारी भरनी होगी और एक सरल फॉर्म पूरा करना होगा जिसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी विवरण शामिल होते हैं.

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद मोबाइल नंबर पर एक एक्सेस कोड और पासवर्ड भेजा जाएगा, जिसकी मदद से यूजर लॉगिन कर सकता है. लॉगिन के बाद “Services” सेक्शन में जाकर “Food & Supply” विकल्प चुनना होगा, जहां राशन कार्ड आवेदन का ऑप्शन मिलेगा. यहां आवेदक को जरूरी जानकारी भरनी होगी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे. सभी विवरण सही तरीके से भरने के बाद आवेदन सबमिट किया जा सकता है.

जरूरी दस्तावेज क्या हैं?

ऑनलाइन आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी. इनमें मुख्य रूप से आधार कार्ड, दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र, परिवार की आय का प्रमाण पत्र और परिवार के सभी सदस्यों का विवरण शामिल है. यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि सभी दस्तावेज सही और स्पष्ट हों, ताकि आवेदन में कोई बाधा न आए.

कितने दिनों में पूरा होगा प्रोसेस?

सरकार के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन करने के बाद पूरे सत्यापन और प्रोसेसिंग का काम लगभग 30 दिनों में पूरा हो जाएगा. यदि आवेदक सभी पात्रता शर्तों को पूरा करता है और दस्तावेज सही पाए जाते हैं, तो एक महीने के भीतर राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा. यह समय सीमा पहले की तुलना में काफी कम है, जिससे लोगों को जल्दी लाभ मिल सकेगा.

e-Ration Card ऐसे करें डाउनलोड

राशन कार्ड बनने के बाद लाभार्थी डिजिटल e-Ration Card भी डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां राशन कार्ड नंबर, परिवार के मुखिया का नाम, आधार नंबर और जन्म वर्ष जैसी जानकारी भरकर e-Ration Card डाउनलोड किया जा सकता है. डिजिटल राशन कार्ड को मोबाइल में सुरक्षित रखा जा सकता है, जिससे जरूरत पड़ने पर आसानी से उपयोग किया जा सके.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: New Ration card registration started apply from home know online application process
Published on: 29 May 2026, 04:08 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now