देश की अग्रणी कृषि एवं निर्माण उपकरण निर्माता कंपनी एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड (ACE) ने 7 जुलाई 2026 को मेरठ में अपनी नई अधिकृत डीलरशिप एम/एस एंकाडोर (M/S Ancador) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित भव्य उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के लगभग 110 किसान, ग्राम प्रधान एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
डीलरशिप का उद्घाटन ACE ट्रैक्टर्स के बिजनेस हेड रविंद्र सिंह खनेजा ने किया। इस अवसर पर डीलरशिप के पार्टनर्स अजय झा, अशोक शर्मा एवं वंश शोभित की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों एवं किसानों का सम्मान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रविंद्र सिंह खनेजा ने किसानों को ACE ट्रैक्टरों की तकनीकी विशेषताओं से अवगत कराया। उन्होंने इंजन की मजबूती, टिकाऊपन एवं बेहतर प्रदर्शन को लाइनर एवं पिस्टन की कार्यप्रणाली के माध्यम से सरल भाषा में समझाया। उन्होंने बताया कि ACE ट्रैक्टर्स को भारतीय किसानों की आवश्यकताओं एवं कठिन कार्य परिस्थितियों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है, जिससे कम रखरखाव लागत के साथ अधिक कार्यक्षमता प्राप्त होती है।
इस अवसर पर ACE ट्रैक्टर्स की ओर से बिजनेस हेड रविंद्र सिंह खनेजा, मनीष दीक्षित, मोहित कुमार त्यागी एवं भूपेंद्र सिंह उपस्थित रहे। वहीं डीलरशिप की ओर से ACE चैंपियन भारत कुमार, अतुल कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान किसानों ने ACE ट्रैक्टर्स के प्रदर्शन, गुणवत्ता एवं तकनीकी विशेषताओं की सराहना की। किसानों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप कार्यक्रम स्थल पर ही 2 ट्रैक्टरों की बुकिंग प्राप्त हुई, जिससे नई डीलरशिप की शुरुआत उत्साहजनक रही।
डीलरशिप के पार्टनर अजय झा ने किसानों को विश्वास दिलाया कि उनकी डीलरशिप पर गुणवत्तापूर्ण ट्रैक्टर, प्रतिस्पर्धी एवं रियायती मूल्य, मूल स्पेयर पार्ट्स तथा 24×7 सर्विस एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की संतुष्टि और त्वरित सेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
कार्यक्रम का समापन किसानों के साथ संवाद एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। नई डीलरशिप के शुभारंभ से मेरठ एवं आसपास के किसानों को अब ACE ट्रैक्टर्स की बिक्री, सर्विस, स्पेयर पार्ट्स एवं तकनीकी सहायता एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्र में कृषि यंत्रीकरण को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।