Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 22 July, 2022 2:06 PM IST
Neeraj Chopra

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलाकर भारत का सीना गर्व से चौड़ा करने वाले नीरज चोपड़ा ने ओरेगन में चल रहे 18वें वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है. ऐसे में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा से है.

शानदार थ्रो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस शानदार थ्रो के बाद नीरज चोपड़ा ने फाइनल का टिकट कटा लिया. इसके बाद से ही नीरज चोपड़ा के इस शानदार प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. ये भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज का तीसरा सर्वश्रेष्ठ शॉट है.

सभी भारतवासियों को रविवार का इंतजार

आपको बात दें कि गोल्डन बॉय ने इस चैम्पियनशिप में पहली बार फाइनल क्वालिफाई किया है. इस टूर्नामेंट में 24 वर्षीय नीरज चोपड़ा के साथ दुनियाभर के 34 जेवलिन थ्रोअर शामिल थे. क्वालिफिकेशन के लिए जो आटोक्वालिफाइंग मार्क तय किया गया था, वह 83.50 मीटर था, जबकि नीरज चोपड़ा ने 88.39 मीटर दूर भाला फेंक अपनी जगह पक्की की.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी को मिले तोहफों की ई-नीलामी, नीरज चोपड़ा के भाले की बोली लगी सबसे ज्यादा

पहले प्रयास में नीरज चोपड़ा ने जीत की दर्ज

नीरज चोपड़ा ने आज शुक्रवार सुबह आयोजित ग्रुप ए के क्वालिफिकेशन राउंड में टॉप करते हुए वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई है. ये मौका तब शानदार हो गया है जब नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में ही 88.39 मीटर दूर भाला फेंका.

ऐसे में रविवार को होने वाले चैम्पियनशिप के फाइनल में अगर नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की तय दूरी पर भाला फेंक दिया, तो मेडल पक्का होने की उम्मीद है. ऐसे में सभी भारतीयों को रविवार के दिन हो रहे फाइनल और नीरज चोपड़ा की जीत का इंतजार है.

English Summary: Neeraj Chopra spear fell after going 88.39 meters away, see the viral video of the perfect target
Published on: 22 July 2022, 02:15 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now